विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद रेलवे सख्त, पटना से चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों की होगी सघन जांच

Published: Fri, 27 Mar 2026 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2026 06:48 AM (IST)

पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद रेल मंत्रालय की कार्रवाई पर दानापुर मंडल सक्रिय हो गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में 15 मार्च को परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद रेल मंत्रालय की ओर बुधवार को की गई कार्रवाई के बाद दानापुर मंडल हरकत में आ गया है।

दानापुर मंडल रेल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अब पटना से खुलने वाली प्रमुख प्रीमियम ट्रेनों वंदे भारत, राजधानी, तेजस और सम्पूर्ण क्रांति की पैंट्री कारों की नियमित और सघन जांच के लिए निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।

रेल मंत्रालय ने 15 मार्च को हुई घटना की जांच के बाद 25 मार्च को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आरआरसीटीसी) पर नियमित निरीक्षण में लापरवाही बरतने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसके साथ ही संबंधित भोजन आपूर्ति करने वाली एजेंसी का अनुबंध रद कर दिया गया और उस पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया।

नए निर्देशों के तहत अब पैंट्री कारों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, स्टोरेज और तैयार करने की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। निरीक्षक अचानक जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

निरीक्षकों के लिए एक चेक लिस्ट भी तैयार की गई है। जिसे सभी को उपलब्ध कराया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार, यात्री सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की शिकायत तत्काल दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।