पटना में आज कई इलाकों की बिजली गुल रहेगी, परेशानी से बचने के लिए नोट कर लें टाइमिंग
पटना में सोमवार को आवश्यक कार्यों के कारण 14 फीडरों से एक से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सोमवार को पटना के 14 फीडरों में बिजली बाधित रहेगी।
एक से तीन घंटे तक आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए आपूर्ति रुकेगी।
लोगों से अपील, बिजली कटने से पहले जरूरी काम निपटा लें।
जागरण संवाददाता, पटना। आवश्यक कार्यों के कारण सोमवार को राजधानी के 14 फीडरों से एक से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनिट की ओर से तय समय पर पावर ब्लाक लिया जाएगा।
लोगों से अपील की है कि बिजली बाधित होने से पहले जरूरी काम निपटा लें और पानी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था कर लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
सुबह नौ से 11 बजे तक बारी फीडर : पूर्वी गांधी मैदान, गोल रोड, सुभाष पार्क, दलदली रोड।
सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक यूनिवर्सिटी फीडर: जीएम रोड, शोभराज गली, बिहारी साव लेन, बाबू टोला, अवामी बैंक, श्याम स्टील हाउस, अशोक राजपथ।
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हाइड्रोलिक एवं नवरतनपुर फीडर: आनंदपुरी, जयराम बाजार, निमतल्ला रोड, बादलपुरा, मोती चौक, लाल चौक, गांधी स्कूल रोड।
त्रिभुवन फीडर: वीनस पैराडाइज, विजय यादव पथ, त्रिभुवन मोड़।
न्यू टाउन फीडर: गरीखाना, आदमपुर, मेन रोड खगौल, विद्युत नगर।
बाटा फीडर: मिथिला कॉलोनी , नसरीगंज, शंकर कोल्ड स्टोरेज, भोला राम स्टील प्लांट।
सुबह 11 से 12:30 बजे तक मुसल्लहपुर हाट फीडर: शाहगंज, मुसल्लहपुर हाट, शिवपुर टिकिया टोली, लोहार लेन, प्रोफेसर कॉलोनी , बहादुरपुर गांव, बहादुरपुर गुमटी, न्यू कुंज कॉलोनी ।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ओवरब्रिज फीडर: पृथ्वीराज पथ।
हाउसिंग फीडर: सेक्टर-चार, सात और आठ, एमजी नगर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी ।
सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक घुड़दौड़ रोड एवं शिव मंदिर फीडर: राजीव नगर रोड नंबर 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 26, दीघा-आशियाना रोड, केशरी नगर।
दोपहर दो से तीन बजे तक एक्सचेंज फीडर: कदमकुआं थाना, प्रेमचंद गोलंबर।
दोपहर दो से चार बजे तक एमजी नगर फीडर: सेक्टर- तीन, चार और छह, भूतनाथ रोड, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी ।
यह भी पढ़ें- बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बकाये का 24 महीने की किस्तों में कर सकेंगे भुगतान
