विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सम्राट पर आपत्तिजनक टिप्पणी: पटना में सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज, पुलिस ने X से मांगी डिटेल

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:25 PM (IST)

पटना साइबर पुलिस ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 'खुरपेच' अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज, एक्स से मांगी गई जानकारी

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज, एक्स से मांगी गई जानकारी

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला दर्ज।

  2. पटना साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट 'खुरपेच' पर केस किया।

  3. एक्स को नोटिस जारी कर अकाउंट जानकारी और वीडियो हटाने को कहा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों के प्रसार के मामले में पटना साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट खुरपेच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सिलसिले में पटना साइबर थाना ने एक्स को नोटिस जारी कर एक संबंधित अकाउंट की जानकारी मांगी है। पुलिस ने संबंधित यूजर की पहचान और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जारी नोटिस में एफआईआर संख्या 1434/26 का उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने एक्स को भेजे गए पत्र में https://x.com/khurpenchh यूआरएल वाले अकाउंट का उल्लेख किया है। इसके साथ ही एक वीडियो का लिंक भी दिया गया है, जिसे मामले की जांच से संबंधित बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी मीडिया पर प्रसारित किए जाने से जुड़ी शिकायत की जांच की जा रही है। नोटिस में एक्स से संबंधित अकाउंट के पंजीकरण के समय दर्ज नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इसके अलावा, अकाउंट के रजिस्ट्रेशन के समय का आईपी एड्रेस और पंजीकरण की तारीख व समय की जानकारी भी मांगी गई है। जांच के लिए जानकारी मांगने के साथ-साथ पटना साइबर पुलिस ने एक्स से नोटिस में उल्लिखित वीडियो यूआरएल को ब्लाक करने या हटाने का अनुरोध भी किया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में भ्रामक खबरों पर होगा 'क्विक एक्शन', CM सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश