विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nawada Encounter: नवादा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में कई घायल

Published: Tue, 12 Aug 2025 09:04 AM (IST)

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से लोग ...और पढ़ें

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जागरण
नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जागरण

 जागरण संवाददाता, नवादा। हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे पहाड़ी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। यह मुठभेड़ मंगलवार की अहले सुबह हुई बताई जा रही है। बदमाश का नाम निखिल कुमार है। वह गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गयाजी स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बदमाश ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। बदमाश ने तीन गोलियां चलाईं। जबकि पुलिस ने दो गोलियां चलाईं। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। सदर अस्पताल नवादा में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे नालंदा जिले के पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि 25 जुलाई की रात करीब नौ बजे लूटपाट की नीयत से छह बदमाशों ने हिसुआ के प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल के गोदाम और घर पर फायरिंग की थी 4 अगस्त को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

हालांकि, पुलिस को घटना में प्रयुक्त हथियार नहीं मिल पाया था। इस घटना में कुल सात आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी।

पुलिस एनकाउंटर में जख्मी हुआ बदमाश पुलिस अभिरक्षा में पावापुरी विम्स में इलाजरत। जागरण

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हथियार की तलाश में पहाड़ी पर पहुँची थी, तभी बदमाश ने फायरिंग कर दी।

इस मामले में पुलिस ने गया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे साथ लेकर हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवा पहाड़ी के पास गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार की तलाश में पहुँची। हथियार पहाड़ी पर झाड़ियों में छिपा हुआ था। बदमाश निखिल ने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इधर, मुठभेड़ की घटना के बाद एसपी अभिनव धीमान तुरंत मंझवा पहाड़ी के पास पहुँचे। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुँच गई है। एसटीएफ भी मौजूद है। घटना की विस्तृत जाँच की जा रही है।