विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: बिहार के सरकारी विद्यालयों में शुरू होगी नई योजना, लाखों छात्रों को होंगे फायदे; इस तारीख से मिलेगा लाभ

Published: Sun, 14 Jul 2024 08:05 PM (IST)

Patna News बिहार में शिक्षा विभाग आए दिन कई नए फैसले ले रहा है। शिक्षा विभाग 15 अगस्त के बाद ...और पढ़ें

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ (जागरण)
बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए नई योजना की तैयारी
  2. शिक्षा विभाग की इस योजना से लाखों छात्र फायदे में रहेंगे
  3. इस योजना का यू-ट्यूब पर भी होगा लाइव टेलीकास्ट

राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: शिक्षा विभाग ने अपने बजट में सम्मिलित नई योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 15 अगस्त से स्कूली शिक्षा के लिए माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट को लागू करने की तैयारी हो रही है। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए यह प्रोजेक्ट विद्यालय स्तर पर शुरू किया जाएगा।

इसके तहत प्रत्येक माह विज्ञान एवं गणित की पाठ्य पुस्तकों में से एक-एक पाठ का माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत सभी विद्यालयों में वर्ग छह से आठ के लिए भेजे जाएंगे। पाठ्य पुस्तकों में समाहित सभी शीर्षकों से संबंधित प्रोजेक्ट के पूरे होने तक यह चक्र चलता रहेगा।

प्रोजेक्ट यू-ट्यूब पर होगा लाइव टेलीकास्ट

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच हर माह विज्ञान विषयों पर आधारित प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। वहीं माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी विद्यालयों में छुट्टी के बाद घरों में भी माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट का लाभ उठा सकें।

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य विद्यालयों में शैक्षणिक विकास को आगे बढ़ाना है। इसके लिए राज्य शैक्षणिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीइआरटी) की ओर से काफी तैयारी की गई है। प्रत्येक विद्यालय तक इस प्रोजेक्ट को पहुंचाने के लिए उसे दीक्षा एप पर अपलोड किया जा रहा है। इसकी शुरुआत यूट्यूब लाइव के माध्यम से 16 जुलाई को की जाएगी।

इस यूट्यूब कार्यक्रम में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अध्यापक शिक्षा संस्थान के प्राचार्य , जिला शिक्षा समन्वयक, प्रधानाचार्य सहित अन्य पदाधिकारी जुड़े रहेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को सहज, सरल और प्रभावी ढंग से समझाने के लिए प्रयास करना है।

ये भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi: मांझी ने केंद्र सरकार से कर दी सबसे मुश्किल डिमांड, क्या इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी?

Pashupati Paras: पशुपति पारस का दफ्तर छिनने के पीछे किसकी साजिश? पार्टी के नेता ने बताई अंदर की बात; सियासत हुई तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।