पटना NEET छात्रा मौत मामला: 10 और लोगों के लिए सैंपल, हॉस्टल संचालक का बेटा भी SIT के रडार पर
पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और यौन हिंसा मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। अब तक 25 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए मिलान के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें संदिग्ध और करीबी शामिल हैं। हाल ही में हॉस्टल संचालक के बेटे सहित 10 और लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा से इनकार नहीं किया गया है, और फॉरेंसिक रिपोर्ट में अंतःवस्त्र में मानव स्पर्म मिला है। अंतिम डीएनए रिपोर्ट में समय लग सकता है।

पटना NEET छात्रा मौत मामला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गर्ल्स हास्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और यौन हिंसा मामले में एसआईटी ने 25 लोगों का ब्लड सैंपल डीएनए मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज चुकी है। इसमें संदिग्ध के साथ ही कुछ करीबी भी है।
पुलिस ने बुधवार को विज्ञानी साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए हॉस्टल संचालक के बेटे सहित 10 अन्य लोगों के ब्लड का सैंपल लिया है। हाई प्रोफाइल मामले में हॉस्टल में नियमित आने वाले लोगों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। 25 लोगों में पटना के 15 हैं।
अंतिम रिपोर्ट आने में थोड़ा विलंब
एसआईटी से जुड़े सूत्रों की मानें तो एक व्यक्ति के डीएनए प्रोफाइलिंग में कम से कम दो से तीन दिनों का समय लगता है। नमूनों की संख्या अधिक है, इसलिए अंतिम रिपोर्ट आने में थोड़ा विलंब हो सकता है।
एसआईटी छात्रा की ट्रैवल हिस्ट्री, कॉल डिटेल और टावर लोकेशन को बारीकी से खंगाल रही है। डंप डेटा के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि छह जनवरी को जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तब उसके आसपास कौन-कौन मौजूद थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की बात
छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की बात से इनकार नहीं करने की बात और फॉरेंसिक की बायोलॉजिकल रिपोर्ट में अंत:वस्त्र में मानव स्पर्म मिलने की बात सामने आने के बाद यौन हिंसा को बल मिला गया। इसके बाद से एसआईटी डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने की कार्रवाई तेज कर दी। फिलहाल, एम्स की सेकंड ओपिनियन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।