विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2017 के नगर निकाय चुनाव का नौ साल बाद होगा भुगतान, पटना जिला प्रशासन को मिलेंगे 4.85 लाख रुपये

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

पटना जिला प्रशासन को 2017 के नगरपालिका चुनाव से संबंधित कार्यों के लंबित भुगतान के लिए 4.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

2017 के चुनाव का अब होगा भुगतान। सांकेत‍िक तस्‍वीर

2017 के चुनाव का अब होगा भुगतान। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. 2017 नगरपालिका चुनाव के बकाये का भुगतान नौ साल बाद।

  2. पटना जिला प्रशासन को 4.85 लाख रुपये की राशि स्वीकृत।

  3. नगर विकास एवं आवास विभाग ने 2026-27 में मंजूरी दी।

राज्य ब्यूरो, पटना। नगरपालिका आम चुनाव हुए नौ साल बीत गए, लेकिन चुनाव के दौरान किए गए काम का भुगतान अब जाकर होगा।

वर्ष 2017 में हुए नगरपालिका आम निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यों के बकाये भुगतान के लिए पटना जिला प्रशासन को 4.85 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में बकाया भुगतान की मंजूरी दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिका चुनाव 2017 के दौरान एजेंसियों ने कई तरह के काम किए थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने क‍िया था भुगतान का अनुरोध 

इन कार्यों से जुड़े कुछ बिल का भुगतान लंबित रह गया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी, पटना की ओर से बकाया भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

इसके बाद विभाग ने कुल 4.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह पूरी राशि पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवंटित की जाएगी।

इसके लिए सीएफएमएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के स्तर पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।