विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना मेट्रो के मेंटेनेंस के लिए 14.40 करोड़ मंजूर, DMRC संभालेगी जिम्मा

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:14 PM (IST)

राज्य सरकार ने पटना मेट्रो के प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के परिचालन और रखरखाव के लिए 14.40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

पटना मेट्रो। (फाइल फोटो)

पटना मेट्रो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पटना मेट्रो रखरखाव हेतु 14.40 करोड़ रुपये की मंजूरी।

  2. वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब्सिडी के रूप में खर्च होगी राशि।

  3. डीएमआरसी को प्रबंधन की जिम्मेदारी, बुडको के माध्यम से आवंटन।

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना मेट्रो के प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के परिचालन और रखरखाव के लिए राज्य सरकार ने 14.40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह राशि सब्सिडी के रूप में खर्च की जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के दो वर्ष आठ महीने के रखरखाव के लिए कुल 179.37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) को प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में विभागीय स्तर पर पहले ही निर्णय लिया जा चुका है।

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से परिचालन के लिए 179.37 करोड़ रुपये आवंटित करने का अनुरोध किया गया था। इसमें से अब तक 39.85 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। अब तत्काल जरूरत को देखते हुए 14.40 करोड़ रुपये और मंजूर किए गए हैं। इसके बाद कुल 125.12 करोड़ रुपये की राशि शेष रहेगी।

विभाग के अनुसार स्वीकृत राशि की निकासी और खर्च नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी की निगरानी में होगी। राशि पहले बिहार शहरी विकास अभिकरण (बुडको) के खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद बुडको इसे पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते में हस्तांतरित करेगा।

यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो में अब नहीं होगी भीड़ की टेंशन! 6 कोच वाली ट्रेनें चलाने की तैयारी तेज