कड़ी धूप के साथ हवा ने बढ़ाई पटना में ठंड, पारा आया दो डिग्री नीचे
पटना में हवाओं ने ठंज बढ़ा दी है। मंगलवार को तेज धूप तो निकली है पर तापमान भी दो डिग्री नीचे आ गया है।
पटना, जेएनएन। पटना के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन कड़ी धूप निकल रही है तो कभी राजधानी पर बादलों की छाया मंडराने लग रही है। मंगलवार को भी शहर में कड़ी धूप निकली है, मगर हवाओं ने थोड़ी ठंड बढ़ा दी है। सुबह के समय पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम में ये आंकड़ा 24.2 पर पहुंच गया है। इसी तरह सूबे का सबसे ठंडा शहर रहने लाला गया भी 5.5 के आंकड़े पर पहुंच गया है। अधिकतम में ये 24.5 पर पहुंच गया है।
वहीं, सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री और अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह हवा में नमी की मात्र 84 फीसद होने के कारण सर्दी का अहसास किया गया। दोपहर में धूप में गर्माहट महसूस किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पटना सहित राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में औसत एक डिग्री तक कमी के आसार हैं। हालांकि 20 जनवरी तक तापमान में औसत एक डिग्री तक उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।