2 बार हुए फेल, फिर बिना कोचिंग घर पर पढ़ाई कर रचा इतिहास; अब वायुसेना में अफसर बनेगा पटना का लाल
मनीष कुमार सिंह ने यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में 11वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर पटना का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

यूपीएससी सीडीएस में मनीष को 11वीं रैंक, बनेंगे फ्लाइंग ऑफिसर
HighLights
मनीष कुमार सिंह ने सीडीएस परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की।
अब भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में सेवा देंगे।
खगौल निवासी मनीष ने स्व-अध्ययन से यह सफलता पाई।
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के खगौल निवासी मनीष कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस परीक्षा (CDS Exam) में ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है।
इस सफलता के साथ अब वे भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में देश की सेवा करेंगे।
राजधानी में एक निजी कंपनी में कार्यरत राजेश कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र मनीष अपनी उपलब्धि श्रेय स्वजन का समर्थन, कड़ी मेहनत और धैर्य को देते हैं।
इससे पहले वे दो बार इस परीक्षा में असफल रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में कामयाबी पाकर बचपन का स्वप्न सच किया। मनीष की प्रारंभिक पढ़ाई पटना से पूरी हुई है।
इसके बाद उन्होंने वर्ष 2024 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। वे 'ए' ग्रेड के साथ एनसीसी के 'सी' सर्टिफिकेट होल्डर भी हैं।
खास बात यह है कि मनीष ने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लेने की बजाए खगौल स्थित अपने घर पर रहकर स्व-अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।