पटना जंक्शन के एस्केलेटर में फंसा महिला का पैर, टली बड़ी घटना
पटना जंक्शन के एस्केलेटर की सीढ़ी में एक महिला के पैर फंसने से हड़कंम मच गया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसका पैर निकाला गया।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 03:43 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार को बड़ी घटना होने से टल गई। पटना जंक्शन पर यात्रियों के लिए लगा एस्केलेटर की सीढ़ी की प्लेट टूट गई। इससे एक महिला का पैर उसमें फंस गया। काफी देर तक महिला का पैर एस्केलेटर में फंसा रहा। इस दौरान स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल एस्केलेटर को बंद कराया गया। काफी मशक्कत के बाद महिला का पैर निकाला गया। जिसके बाद जख्मी महिला अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए गई।
राजधानी के सबसे व्यस्ततम स्टेशन पटना जंक्शन पर हाल ही में एस्केलेटर सीढ़ी की सुविधा शुरू की गई है। इसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में यात्री करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह रविवार को भी लोगों का एक्सेलेटर से आना-जाना जारी था। इसी बीच एक महिला ने जैसे ही एक्सेलेटर की सीढ़ी पर पैर रखा उसकी प्लेट टूट गई। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मशक्कत के बाद जब महिला का पैर सीढ़ी से निकला तो लहुलूहान हो चुका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें