रविवार को पटना के चिडिय़ाघर का गेट एक रहेगा बंद, दो से मिलेगा प्रवेश
राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान का गेट नंबर एक रविवार को बंद रहेगा।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 06:06 PM (IST)
पटना, जेएनएन। रविवार को अगर छुट्टी बिताने का मन है तो पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में आपका स्वागत है। लेकिन जू के गेट नंबर एक से प्रवेश नहीं मिलेगा। इतवार को गेट संख्या दो से वन्यप्राणियों का दीदार किया जा सकेगा। गेट संख्या एक के निकट पटना मेट्रो का आधारशीला रखे जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
वाहन पार्किंग भी नहीं हो सकेगी
इस कारण गेट संख्या एक को बंद रखा जाएगा। यहां का वाहन पार्किंग स्थल भी बंद रहेगा। उद्यान निदेशक अमित कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद दर्शकों का प्रवेश दिया जा सकता है। बताया कि राजभवन से दक्षिण के गेट संख्या दो से दर्शकों का प्रवेश मिलेगा। वाहन पार्किंग भी यहां की जा सकती है।
निदेशक ने बताया कि 49 दिनों तक उद्यान बंद रहने के बाद पहला रविवार है। भीड़ ज्यादा आने की संभावनाएं से एेसा निर्णय लिया गया है। लोग राजभवन मोड़ से उद्यान के गेट संख्या दो से जा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें