विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Jagran Forum 2025: जागरण फोरम में क्या-क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यहां पढ़ें बड़ी बातें

Published: Sat, 02 Aug 2025 01:33 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में दैनिक जागरण के कार्यक्रम में नीतीश सरकार की प्रशंसा की और एसआईआर मुद्दे ...और पढ़ें

जागरण फोरम में लोगों को संबोधित करते राजनाथ सिंह। (जागरण)
जागरण फोरम में लोगों को संबोधित करते राजनाथ सिंह। (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में दैनिक जागरण के कार्यक्रम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष और राहुल गांधी को जमकर घेरा।

राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी विपक्ष पर कई आरोप लगाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार में सुशासन को स्थापित किया। आइए हम आपको बताते हैं जागरण फोरम में कही गई राजनाथ सिंह की बड़ी बातें...

  • पत्रकारिता को एआई बेहतर कर सकता है, लेकिन हमें कंटेट पर ध्यान देने की जरूरत है। महात्मा गांधी सबसे बड़े और महान पत्रकार थे।
  • बिहारवासियों में जाति-धर्म से ऊपर उठ कर विकास और सुशासन को अपनी सत्ता सौंपी।
  • बिहार में जात-पात और मजहब के नाम पर लड़ाया गया, जिसकी वजह से लोग अपने सरनेम छुपाने लगे थे।
  • बिहार में जंगलराज था, शाम को लोग घर से नहीं निकलते थे। पटना-गया रोड सबसे खतरनाक हो गया था।
  • नीतीश कुमार के शासन में बिहार की तस्वीर बनाना शुरू हुआ।
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी जंगलराज की छवि।
  • पीएम मोदी ने बिहार को दी कई परियोजनाएं।
  • बिहार कृषि प्रधान राज्यों में एक है। बिहार में पर्यटन की दिशा में बहुत बड़ी संभावना है।
  • SIR को लेकर राजनीति दल जनता को गुमराह कर रही है, चुनाव आयोग की एक अपनी साख है, उस पर आरोप लगाना नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता।
  • राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि मैं एटम बम फोड़ने वाला हूं, मैं कहता हूं कि राहुल जी जल्दी से जल्दी एटम बम फोड़ दें।
  • मानसून सत्र लगातार बाधित करने पर राहुल गांधी को घेरा।
  • ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना की वीरता की एक उपलब्धि है, परंतु विपक्षी इस पर भी सवाल कर रहे हैं।
  • एक समय था जब पटना शहर के गांधी मैदान में बम धमाके होते थे।
  • जंगलराज की कहानी बताते हुए कहा कि बिहार में एक बाहुबली नेता की गिरफ्तारी के आदेश पर अफरा-तफरी मच गई थी।
  • कांग्रेस सरकार की कौन सी मजबूरी थी कि वो आतंकवाद पर काम नहीं कर पाए।
  • मालेगांव घटना को बताया भगवा आतंकवाद।
  • अब पूरब के देशों का दबदबा बढ़ रहा है। बिहार यानी कि पूर्वी राज्य, विकास और भारत के लिए जरूरी बन कर काम करेंगे।
  • बिहार में विधानसभा चुनाव है, इसमें जनता को साथ देना है। एक रास्ता है, बिहार के विकास का रास्ता और दूसरा रास्ता जातिवाद की ओर धकेलता है।

यह भी पढ़ें- 

Patna Jagran Forum 2025: राजानाथ सिंह बोले- बिहार में एक समय था जब लोग सरनेम छिपाने लगे थे