विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में सरकारी योजनाओं की राशि में नहीं आएगी अड़चन, हर बच्चे का बैंक खाता और जन्म प्रमाण पत्र होगा अनिवार्य

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:11 PM (IST)

सरकारी स्कूलों के बच्चों को छात्रवृत्ति व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए शिक्षा विभाग ने बैंक खाता ...और पढ़ें

स्कूल के रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगा जन्म प्रमाण पत्र

स्कूल के रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगा जन्म प्रमाण पत्र

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों में बैंक खाता, जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य।

  2. छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं की राशि सीधे मिलेगी।

  3. 31 दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं की राशि मिलने में अब दस्तावेजों की कमी बाधा नहीं बनेगी। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता खुलवाने और उनके जन्म प्रमाण पत्र की प्रति स्कूल के अभिलेख में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। दोनों कामों को अभियान के रूप में पूरा करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है।

स्कूल के रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगा जन्म प्रमाण पत्र

जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश के अनुसार, सरकारी विद्यालयों में नामांकित प्रत्येक बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति स्कूल के अभिलेख में रखना अनिवार्य होगा। नामांकन और बैंक खाता खुलवाने के दौरान इस दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में विभाग चाहता है कि बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र स्कूल में उपलब्ध रहें, ताकि भविष्य में दस्तावेज के अभाव में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों का खाता पहले खुलेगा

शिक्षा विभाग ने बच्चों का बैंक खाता खुलवाने पर भी विशेष जोर दिया है। खासकर छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों का खाता प्राथमिकता के आधार पर खुलवाया जाएगा।

इसके लिए प्रधानाध्यापकों को अपने क्षेत्र की नजदीकी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। बच्चों का खाता सरकारी या राष्ट्रीयकृत बैंक में सिंगल अथवा ज्वाइंट खुलवाया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चलेगा अभियान

जिन बच्चों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, उनका प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी प्रधानाध्यापकों को पहल करनी होगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के मुखिया या पंचायत सेवक से संपर्क किया जाएगा। वहीं, शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद और नगर निकायों की मदद से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

31 दिसंबर तक पूरा करना होगा काम

जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को बैंक खाते खुलवाने तथा जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का काम अभियान के रूप में पूरा करने को कहा है।

इसके लिए 31 दिसंबर 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। विभाग का उद्देश्य है कि सभी बच्चों के जरूरी दस्तावेज और बैंक खाते उपलब्ध रहें, ताकि छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि सीधे उनके खातों में भेजने में कोई परेशानी न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।