विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Rate Today: सोना-चांदी के भाव धड़ाम, क्या अभी और गिरेंगे दाम या लौटेगी तेजी?

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:33 PM (IST)

पटना सर्राफा बाजार ने 20 नवंबर 2026 के लिए सोने और चांदी के नए भाव जारी किए हैं। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ द्वारा जारी इन दरों में 24 कैरेट सोना ₹12,450 प्रति ग्राम है, साथ ही खरीदारी से पहले GST और मेकिंग चार्ज जानने की सलाह दी गई है।

पटना में आज सोने का ताजा भाव

पटना में आज सोने का ताजा भाव

HighLights

  1. पटना में 20 नवंबर 2026 को सोने-चांदी के नए भाव जारी।

  2. 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,450 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

  3. खरीदारी पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अतिरिक्त देना होगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। सोना खरीदने वालों के लिए पटना सर्राफा बाजार से शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को नए भाव जारी कर दिए गए हैं। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने की कीमतों पर खरीदारों की नजर बनी हुई है। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ की ओर से जारी ताजा दरों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 12,450 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 22 और 18 कैरेट सोने के गहनों के भाव भी जारी किए गए हैं।

पटना में आज सोने का ताजा भाव

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अनुसार, 20 नवंबर को सोने की अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से कीमतें इस प्रकार हैं।

  • 24 कैरेट (9999): ₹12,450 प्रति ग्राम
  • 24 कैरेट (9950): ₹12,380 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट गहने (बिक्री): ₹11,405 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट गहने (खरीद): ₹11,060 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट गहने (बिक्री): ₹9,340 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट गहने (खरीद): ₹9,055 प्रति ग्राम
  • 14 कैरेट गहने (बिक्री): ₹7,285 प्रति ग्राम
  • 14 कैरेट गहने (खरीद): ₹7,065 प्रति ग्राम

चांदी के भाव भी जारी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी बाजार की नजर है। संघ की ओर से जारी दरों के मुताबिक:

  • 9999 चांदी: ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम
  • 9900 चांदी: ₹1,53,450 प्रति किलोग्राम
  • 925 चांदी: ₹152 प्रति ग्राम
  • 925 चांदी खरीद दर: ₹147 प्रति ग्राम
  • 800 चांदी: ₹140 प्रति ग्राम
  • 800 चांदी खरीद दर: ₹135 प्रति ग्राम
  • चांदी के गहने बिक्री दर: ₹129 प्रति ग्राम
  • चांदी के गहने खरीद दर: ₹125 प्रति ग्राम

सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें GST के नियम

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के मुताबिक, जारी की गई सभी दरें GST से अलग हैं। ग्राहकों को इन कीमतों पर 3 प्रतिशत GST अतिरिक्त देना होगा। इसके अलावा मेकिंग चार्ज में 1 प्रतिशत अलॉय शुल्क शामिल रहेगा।

BIS के नियमों के तहत ज्वेलरी के बिल में गहने का विवरण, शुद्धता, वजन और हॉलमार्किंग शुल्क अलग-अलग दर्शाना अनिवार्य है।

खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज का रेट

अगर आप पटना में सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर पता कर लें। अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क अलग हो सकते हैं। इसलिए अंतिम कीमत की जानकारी लेकर ही खरीदारी करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।