Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट का भाव 13760 रुपये प्रति ग्राम; देखें 22 और 18 कैरेट के नए रेट
पटना में 31 अक्टूबर को सोने की नई दरें जारी की गईं, जिसमें कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

सोने का ताजा भाव
HighLights
पटना में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज
24 कैरेट सोने का भाव ₹13,760 प्रति ग्राम
22 कैरेट आभूषणों की बिक्री दर ₹12,605
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार, 31 अक्टूबर को सोने की नई दरें जारी कर दी गई हैं। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ की ओर से जारी रेट चार्ट के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। नए रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 13,760 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। वहीं 22 कैरेट आभूषणों की बिक्री दर 12,605 रुपये प्रति ग्राम है।
24 कैरेट सोने का ताजा भाव
रेट चार्ट के अनुसार 24 कैरेट (9999) सोने की कीमत 13,760 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 24 कैरेट (9950) सोने का भाव 13,690 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित किया गया है।
22 और 18 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट (916) आभूषणों की बिक्री दर 12,605 रुपये प्रति ग्राम और खरीद दर 12,225 रुपये है। इसी तरह 18 कैरेट (750) सोने की बिक्री दर 10,320 रुपये और खरीद दर 10,000 रुपये प्रति ग्राम है।
14 कैरेट सोने का भी जानें भाव
14 कैरेट (585) सोने की बिक्री दर 8,050 रुपये और खरीद दर 7,805 रुपये प्रति ग्राम है। सर्राफा संघ के अनुसार सभी दरों में 3 प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं है। आभूषण खरीदने पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।