विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG संकट के बीच पटना जिले को मिला 4.8 लाख लीटर केरोसिन, उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत

Published: Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM (IST)

पटना जिला प्रशासन ने एलपीजी संकट के बीच उज्ज्वला कनेक्शनधारियों सहित आमजन के लिए राहत की खबर दी है। मार्च ...और पढ़ें

LPG संकट के बीच पटना जिले को मिला 4.8 लाख लीटर केरोसिन, उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत

LPG संकट के बीच पटना जिले को मिला 4.8 लाख लीटर केरोसिन, उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। एलपीजी संकट के बीच आमजन खासकर एलपीजी के उज्जवला कनेक्शनधारियों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने मार्च माह के लिए 41 टैंकलारी केरोसिन तेल आवंटित किया है। इसमें से 40 टैंकलारी यानी 4 लाख 80 हजार लिटर जिले के केरोसिन तेल थोक विक्रेताओं को आपूर्ति के लिए निर्धारित किया गया है।

40 में से 37 लारी यानी 4 लाख 44 हजार लिटर तेल इंडियन ऑयल यानी आईओसी और तीन टैंकलारी यानी 36 हजार लिटर एचपीसीएल को थोक विक्रेताओं को आपूर्ति करने के लिए कहा गया है।

जिला आपूर्ति शाखा के अनुसार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 20 मार्च को तेल कंपनियों को केरोसिन आपूर्ति के संदर्भ में पत्र लिखा था। इसके बाद आवंटित कोटा जिले के थोक तेल विक्रेताओं को फरवरी माह के लिए मात्रा निर्धारित करते हुए आपूर्ति करने को कहा गया है।

आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के बख्तियारपुर स्थित मेसर्स बीके सिंह थोक विक्रेता को एचपीसीएल ने 36,000 लिटर यानी 3 टैंकर किरासन तेल आवंटित किया है।

वहीं, पटना अनुमंडल-2 के अंतर्गत मीठापुर तेल विक्रेता रिक्शा चालक सहयोग समिति को आइओसी 4,44,000 लीटर (37 टैंकर) किरासन तेल की आपूर्ति करेगा।

डीएम ने संबंधित तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित कोटा के अनुसार समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा नहीं हो। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों को आपूर्ति प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।

एलपीजी की सहज उपलब्धता से दो दशक में तेजी से घटी मांग:

देश में गत दो दशक में केरोसिन की मांग तेजी से लगातार घटी है। इसका कारण रसोईगैस अयानी एलपीजी की सहज-सरल उपलब्धता रही। शहरी-अर्ध शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इसके उपयोग में कमी आई।

हाल के दिनों में एलपीजी आपूर्ति में अस्थिरता के बीच वैकल्पिक ईंधन के रूप में केरोसिन की मांग बढ़ी है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच जिनका सिलिंडर निर्धारित समय से पहले खत्म हो जाता है।