विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलन मस्क का करीबी बताकर ठगे 80 लाख, पटना में डॉक्टर की बेटी से 2 साल तक होती रही धोखाधड़ी

Published: Mon, 24 Aug 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

साइबर ठगों ने पटना में एक डॉक्टर की बेटी से एलन मस्क और एक उद्योगपति का करीबी बताकर 80 लाख रुपये ठग लिए।

एलन मस्क का करीबी बताकर ठगी।

एलन मस्क का करीबी बताकर ठगी।

HighLights

  1. डॉक्टर की बेटी से 80 लाख की ठगी हुई।

  2. ठगों ने खुद को एलन मस्क का करीबी बताया।

  3. टेलीग्राम के जरिए नौकरी-शेयर का झांसा दिया।

जागरण संवाददाता, पटना। साइबर ठगों अब लोगों को मानसिक रूप से अपने प्रभाव में लेने के लिए जानी-मानी हस्तियों के नाम का सहारा ले रहा हैं। वह खुद को अरबपति से लेकर उद्योगपति का करीबी बताकर नौकरी, बड़ी कंपनियों में शेयर और अलग अलग तरीके का झांसा लेकर ठगी कर रहे हैं।

साइबर थाने में इसी तरह कर एक मामला सामने आया, जिसमें साइबर अपराधियों ने खुद को उद्योगपति के बेटे और अरबपति एलन मस्क का करीबी बताकर डॉक्टर की बेटी से 80 लाख रुपये की ठगी कर ली है।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस अब उन बैंक खातों और टेलीग्राम आईडी की तकनीकी जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल इस ठगी को अंजाम देने के लिए किया गया था।

हाई-प्रोफाइल नाम का इस्तेमाल कर बुना जाल

साइबर ठगों ने टेलीग्राम के दो अलग-अलग आईडी से डाक्टर की बेटी से संपर्क किया। वह पटना में ही रहती है। आरोपितों ने खुद को उद्योगपति के बेटे कविन भारती और अरबपति एलन मस्क का करीबी बताया।

फिर युवती से लंबे समय तक बातचीत कर उसका भरोसा जीत लिया। जालसाजों ने युवती को कभी नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी दिलाने, बड़ी कंपनियों का शेयरधारक बनाने तो कभी किसी आपातकालीन मेडिकल इमरजेंसी का झांसा दिया।

इसके बाद आरोपित बोला कि मेरा बैंक खाता फिलहाल फ्रीज हो गया है। आपका सारा पैसा लौटा देंगे। यह बात बोलकर पीड़िता से रुपये मंगाए जाते थे।

पीड़िता दो सालों तक अपनी मां के बचत खाते से पैसे निकालकर अपने खाते में मंगाती थी, फिर ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करती रही।

बैंक पहुंचने पर सामने आया मामला

इसी बीच महिला डॉक्टर को कुछ पैसों की आवश्यता थी। वह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचीं। वहां उन्हें पता चला कि खाते से भारी-भरकम राशि गायब है।

जब उन्होंने इस बारे में अपनी बेटी पूछताछ की, तब जाकर पूरा मामला उजागर हुआ है। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, फिर साइबर थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक का धंधा, संचालिका गिरफ्तार; नशीला पदार्थ और नकदी जब्त