विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का झांसा देकर विदेश बुलाया, डॉक्टर पर यौन शोषण और 50 लाख ठगी का आरोप

Published: Fri, 20 Feb 2026 11:24 AM (IST)

पटना की एक महिला ने डॉक्टर नदीम खान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने और 50 लाख रुपये ठगने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने उसे विदेश बुलाकर भी संबंध बनाए और बाद में जान से मारने की धमकी दी। महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शादी का झांसा देकर विदेश बुलाया

शादी का झांसा देकर विदेश बुलाया

HighLights

  1. डॉक्टर पर यौन शोषण और 50 लाख ठगी का आरोप।

  2. शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने का भी आरोप।

  3. महिला थाने में प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी।

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना की रहने वाली एक महिला ने एक डॉक्टर नदीम खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। साथ ही गर्भपात कराने, 50 लाख रुपये ठगने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इलाज के दौरान हुई थी मुलाकात

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2016 में उसके पिता के इलाज के दौरान डॉक्टर से मुलाकात हुई थी। डॉक्टर ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर डॉक्टर ने कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह शादी की बात करती, डॉक्टर और उसकी मां टालमटोल करते रहे।

गर्भपात और धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह गर्भवती हुई तो डॉक्टर ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसने आवेदन में लेन-देन और विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर उसे विदेश भी बुलाता रहा। वर्ष 2021 में डॉक्टर ओमान चला गया और वहां भी कई बार बुलाकर संबंध बनाए। बाद में जानकारी मिली कि वह किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है।

50 लाख रुपये की ठगी का दावा

महिला का आरोप है कि डॉक्टर और उसकी मां ने बड़ी रकम ली। उसके पैसों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में फ्लैट खरीदा गया। करीब 50 लाख रुपये देने के बावजूद संपत्ति अपने नाम करा ली गई।


जब उसने विरोध किया तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता द्वारा दिए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी डॉक्टर से भी पूछताछ की जाएगी।


विदेश यात्रा और लेन-देन के पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- पटना में 50 हजार रिश्वत लेते आईसीडीएस डीपीओ अनीता कुमारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।