विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब पटना से पढ़ेंगे बिहार के हजारों विद्यार्थी, नौवीं से 12वीं तक के लिए बनेगा हाईटेक डिजिटल स्टूडियो

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:49 PM (IST)

शिक्षा विभाग पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक आधुनिक डिजिटल स्टूडियो तैयार कर रहा है। ...और पढ़ें

लाइव क्लास के साथ रिकॉर्डेड लेक्चर का भी मिलेगा लाभ

लाइव क्लास के साथ रिकॉर्डेड लेक्चर का भी मिलेगा लाभ

HighLights

  1. पटना में आधुनिक डिजिटल स्टूडियो का निर्माण किया जा रहा है।

  2. नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए लाइव कक्षाएं होंगी।

  3. रिकॉर्डेड व्याख्यान और डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी।

रवि कुमार, पटना। बिहार में स्कूली शिक्षा को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक और कदम बढ़ाया है। अब राजधानी पटना में आधुनिक डिजिटल स्टूडियो तैयार किया जा रहा है, जहां से नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लाइव कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शास्त्रीनगर स्थित राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है।

विद्यालय के आठ कमरों में अलग-अलग स्टूडियो बनाए जाएंगे। यहां न केवल विद्यार्थियों को लाइव पढ़ाई की सुविधा मिलेगी, बल्कि विभिन्न विषयों के शिक्षकों के व्याख्यान भी रिकॉर्ड किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को स्कूल की कक्षाओं के अलावा डिजिटल माध्यम से भी पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

आठ कमरों में तैयार होंगे अलग-अलग स्टूडियो, आधुनिक उपकरणों से होंगे लैस

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार, शास्त्रीनगर बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय में आठ कमरों को स्टूडियो के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी स्टूडियो में आधुनिक डिजिटल और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इनका उपयोग अलग-अलग विषयों की पढ़ाई और शैक्षणिक कार्यक्रमों के संचालन में किया जाएगा। इसके माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफार्म पर व्याख्यान देने की सुविधा मिलेगी। साथ ही विषयवार शिक्षण सामग्री तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

लाइव क्लास के साथ रिकॉर्डेड लेक्चर का भी मिलेगा लाभ

नए डिजिटल स्टूडियो की खासियत यह होगी कि यहां से लाइव कक्षाओं के संचालन के साथ शिक्षकों के व्याख्यान भी रिकॉर्ड किए जाएंगे। तैयार रिकॉर्डेड लेक्चर का उपयोग विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने में किया जा सकेगा।

इससे किसी विषय को दोबारा समझने और कठिन टॉपिक की तैयारी करने में विद्यार्थियों को सहूलियत होगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।

फिलहाल पूर्णिया से हो रहा लाइव क्लास का संचालन

वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से लाइव क्लास की व्यवस्था पूर्णिया जिले से संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से प्रतिदिन उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई कराई जा रही है।

अब पटना में भी स्टूडियो तैयार होने से इस व्यवस्था को विस्तार मिलने की उम्मीद है। राजधानी में आधुनिक स्टूडियो बनने से लाइव कक्षाओं के संचालन के लिए एक अतिरिक्त केंद्र उपलब्ध होगा।

डिजिटल संसाधनों से मजबूत होगी पढ़ाई, विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

पटना में डिजिटल स्टूडियो का निर्माण स्कूली शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पहल है। लाइव और रिकॉर्डेड कक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को विषयवार शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

खासकर उन विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, जिन्हें किसी विषय को समझने के लिए अतिरिक्त अध्ययन की जरूरत होती है। शिक्षा विभाग की इस पहल से सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।