विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price Today: धनतेरस पर पटना में सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी के भाव में 2,000 रुपये की गिरावट

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:54 PM (IST)

धनतेरस के अवसर पर पटना के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को खरीदारी का अच्छा मौका मिला है।

सोना-चांदी की कीमतों में कमी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

सोना-चांदी की कीमतों में कमी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. धनतेरस पर पटना में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट।

  2. चांदी के भाव में 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी।

  3. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने क्यूआर कोड से पारदर्शिता बढ़ाई।

जागरण संवाददाता, पटना। धनतेरस को लेकर पटना का सर्राफा बाजार सज-धज कर तैयार है। शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की खरीदारी के लिए ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं।

इस बीच खरीदारों की नजर कीमती धातुओं के भाव पर टिकी है। राहत की बात यह है कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने छह नवंबर के लिए सोने-चांदी के नए भाव जारी किए हैं। इसके अनुसार, सोने की विभिन्न श्रेणियों और चांदी की कीमतों में कमी आई है।

धनतेरस के दिन सस्‍ता म‍िलेगा सोना 

24 KF (9999) सोने की कीमत 14, 170 रुपये प्रत‍ि ग्राम जबक‍ि 24 KS (9950) की कीमत 14 हजार 100 रुपये प्रत‍ि ग्राम है। जबक‍ि एक दिन पहले यही कीमत 14,350 और 14,430 रुपये थी। 

24 कैरेट आभूषण 12,980 रुपये प्रत‍ि ग्राम है।  18 कैरेट (750) क्‍वालिटी के सोने के गहने का भाव 10,630 प्रत‍ि ग्राम है।  14 कैरेट (585) का गोल्‍ड आभूषण की कीमत 8,290 प्रत‍ि‍ ग्राम है।   

चांदी के भाव में 2 हजार की कमी 

वहीं 9999 चांदी का भाव एक दिन पहले की तुलना में 2 हजार रुपये प्रत‍ि कि‍लोग्राम कम होकर 1,91,000 रुपये हो गया है।  

9900 स‍िल्‍वर आपको 1,89,000 प्रत‍ि क‍िलोग्राम मिलेगा। वहीं 925 चांदी के गहने की कीमत 188 रुपये प्रत‍िग्राम तय है। सामान्‍य चांदी के गहने 159 रुपये प्रत‍ि ग्राम मिलेंगे। 

बता दें कि पाटल‍िपुत्र सर्राफा संघ ने सोने-चांदी के भाव में पारदर्शिता को लेकर क्‍यू आर कोड की शुरुआत की है। इससे कीमत को लेकर किसी तरह का संशय नहीं रहेगा।

क्‍यूआर कोड स्‍कैन करते ही सोना-चांदी का ताजा भाव मोबाइल स्‍क्रीन पर मिल जाएगा। संघ के अनुसार भारत में पहली बार इस तरह की व्‍यवस्‍था पटना में की गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।