विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल, 20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:46 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना और नई दिल्ली के बीच एक ...और पढ़ें

पटना से द‍िल्‍ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्‍ट‍िवल स्‍पेशल ट्रेन।

पटना से द‍िल्‍ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्‍ट‍िवल स्‍पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. पटना-दिल्ली के बीच नई वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।

  2. दीपावली और छठ के लिए अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन हेतु।

  3. 20 कोचों के साथ 22 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी।

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। दोनों ट्रेनों में वंदे भारत के 20 कोच होंगे।

नई दिल्ली से रात 9:30 बजे पहुंचेगी पटना

ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे खुलेगी। यह सुबह 10:21 बजे अलीगढ़, दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल, 3:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

वहां से शाम 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 7:26 बजे बक्सर और रात 8:10 बजे आरा में रुकेगी। ट्रेन उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को यह चलेगी।

पटना से सुबह 10 बजे खुलेगी ट्रेन

वापसी में ट्रेन संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलेगी। यह सुबह 10:38 बजे आरा, 11:25 बजे बक्सर रुकेगी। 

दोपहर 1:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज, शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:53 बजे अलीगढ़ में रुकेगी।

ट्रेन उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में इसका परिचालन प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को होगा।

त्योहार के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे पहले से ही वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन कर रहा है। अब एक और ट्रेन चलने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल, त्योहार पर ट्रेन का शेड्यूल जारी; देखें ड‍िटेल