विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में बड़ी वारदात; घर से बुलाकर युवक को मार दी गोली, क्र‍िकेट के विवाद में हत्‍या की आशंका

Published: Fri, 08 May 2026 11:52 AM (IST)

पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में दोस्तों ने 20 वर्षीय हर्ष कुमार को घर से बुलाकर ...और पढ़ें

घटनास्‍थल पर छानबीन करती पुलिस और हर्ष का फाइल फोटो।

घटनास्‍थल पर छानबीन करती पुलिस और हर्ष का फाइल फोटो।

HighLights

  1. दीदारगंज के कोठिया गांव में युवक की हत्या।

  2. दोस्तों ने घर से बुलाकर गोली मारी, मौत।

  3. क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। राजधानी के दीदारगंज थाना अंतर्गत कोठिया गांव में गुरुवार की रात दोस्तों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी।

इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के क्रम में जख्मी की मौत हो गई। घर से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर 20 वर्षीय हर्ष कुमार की हत्‍या से गांव में सनसनी फैल गई है। 

क्र‍िकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्‍थल से साक्ष्‍य जुटाए। प्रथम दृष्‍टया हत्या का कारण दोस्तों के बीच पूर्व में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 

अस्पताल में मौजूद मृतक हर्ष कुमार के पिता राजू कुमार ने बताया कि कोठिया गांव के बगल वाले गांव मोहम्मदपुर के चार पांच दोस्तों ने उनके पुत्र की गोली मार कर हत्या की है।

उन्होंने बताया कि दोस्तों का हर्ष के पास रात में जब फोन आया तब वह खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद वह घर से कुछ दूर ही गया था कि दोस्तों ने उसके छाती में गोली मार उसकी हत्या कर दी। 

गांव के कुछ लोगों ने अपराध‍ियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेक‍िन वे भाग निकले। गांव वालों का आरोप है कि हत्या की सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची।

सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस 

समय पर पहुंच जाती तो हत्यारे पकड़े जाते। हर्ष पढ़ाई करता था और उसके पिता किसान हैं। पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर हर्ष और उसके दोस्तों के साथ विवाद हुआ था।

दीदारगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हर्ष के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उसके दोस्तों ने ही कोठिया स्थित मंदिर के समीप घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर ही गोली मारकर उसकी हत्या की है।