विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Jobs 2025: बीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 539 पदों पर निकाली भर्ती, 18 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Published: Fri, 08 Aug 2025 06:20 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC Jobs 2025) विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में सह-प्राध्यापक के 539 पदों पर भर्ती ...और पढ़ें

बीपीएससी करेगा सह-प्राध्यापक के 539 पदों पर बहाली
बीपीएससी करेगा सह-प्राध्यापक के 539 पदों पर बहाली

HighLights

  1. बीपीएससी करेगा 539 सह-प्राध्यापकों की भर्ती
  2. 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
  3. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में होगी नियुक्ति

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सह-प्राध्यापक के 539 पदों पर बहाली करेगा। ये रिक्तियां राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में को भरने के लिए निकाली गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 18 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बहाली असैनिक अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की जाएंगी।

इसी तरह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की रिक्तियों को भरा जाएगा।

बीपीएससी करेगा प्राचार्य के 26 पदों पर बहाली

इसके अलावा, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC Jobs 2025) ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्राचार्य के 26 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

राजकीय पॉलिटेक्निक व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में यह बहाली की जाएगी। 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। नौ सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- BPSC ने जारी किया Lower Division Clerk का सिलेबस, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का एडमिट कार्ड भी अपलोड

यह भी पढ़ें- BPSC Jobs: बीपीएससी ने 2 सालों में 3 लाख 35 हजार लोगों को दी नौकरी, सभी विभागों की लिस्ट जारी हुई