विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Jobs: बीपीएससी ने 2 सालों में 3 लाख 35 हजार लोगों को दी नौकरी, सभी विभागों की लिस्ट जारी हुई

Published: Tue, 05 Aug 2025 10:08 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने दो वर्षों में 335325 लोगों को सरकारी नौकरी दी। 2023-24 में 297372 पदों पर ...और पढ़ें

बीपीएससी ने दो वर्षों में तीन लाख 35 हजार को दी नौकरी
बीपीएससी ने दो वर्षों में तीन लाख 35 हजार को दी नौकरी

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने दो वर्षों में तीन लाख 35 हजार 325 को सरकारी नौकरी दी। राज्य की प्रशासनिक और शैक्षणिक सेवा वर्ष 2023-24 में 2,97,372 पदों पर अधियाचना निकाली गई। इसमें दो लाख 23 हजार 152 पदों पर बहाली की गई।

2024-25 में एक लाख 35 हजार 625 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया। इसमें एक लाख 12 हजार 173 को नौकरी दी गई। दो वर्षों में सबसे अधिक तीन लाख 27 हजार 989 पदों पर शिक्षा विभाग में बहाली की गई।

वर्ष 2023-24 में शिक्षा विभाग में दो लाख 18 हजार 445 पदों पर नियुक्ति की गई। तकनीकी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में 1499 को नौकरी मिली। 2024-25 में शिक्षा विभाग में बहाली के लिए टीआरई-1 में सबसे अधिक एक लाख 23 हजार 150 को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया गया।

टीआरई-2 में 94 हजार 987 को नौकरी मिली। 2024-25 में शिक्षा विभाग में 1,09,544 पदों पर बहाली की गई।

एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च, 2025 तक पद व नियुक्ति की स्थिति:

संख्या नाम विभाग कुल पद अनुशंसित
1 दंत चिकित्सक (बेसिक ग्रेड) स्वास्थ्य विभाग 10 10
2 औषधि निरीक्षक स्वास्थ्य विभाग 55 53
3 बिहार प्रशासनिक एवं समकक्ष पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग 485 470
4 असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) सामान्य प्रशासन विभाग 151 151
5 बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण) कृषि विभाग 20 19
6 बिहार कृषि सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण) सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) कृषि विभाग 11 10
7 बिहार कृषि सेवा, कोटि-1 शष्य के अधीन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी-उप परियोजना निदेशक कृषि विभाग 155 154
8 बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा, कोटि-1 शष्य के अधीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष कृषि विभाग 866 853
9 सहायक वास्तुविद भवन निर्माण विभाग 106 101
10 उद्यान पदाधिकारी कृषि विभाग 318 315
11 प्रधान शिक्षक शिक्षा विभाग 37943 36947
12 प्रधानाध्यापक शिक्षा विभाग 601 5971
13 अध्यापक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 654 484
14 अध्यापक शिक्षा विभाग 88780 66626
15 अन्य ----------- 10 9
कुल 135625 112173