विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: जमाबंदी की आधार सीडिंग में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे शहरी जमीन मालिक, सामने आई रिपोर्ट

Published: Wed, 11 Jun 2025 06:53 PM (IST)

पटना के नए जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। फुलवारीशरीफ दीदारगंज बिहटा और संपतचक के ...और पढ़ें

जमाबंदी की आधार सीडिंग में उदासीन शहरी रैयत
जमाबंदी की आधार सीडिंग में उदासीन शहरी रैयत

HighLights

  1. पटना में राजस्व लापरवाही पर कार्रवाई।
  2. चार अंचलाधिकारियों का वेतन रोका गया।
  3. दाखिल-खारिज मामलों में सुधार के निर्देश।

जागरण संवाददाता, पटना। राजस्व मामलों में नए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम भी किसी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं हैं। उन्होंंने पहली बैठक में ही चार अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई की है। फुलवारीशरीफ, दीदारगंज, बिहटा एवं संपतचक अंचल अधिकारियों को करीब सभी मामलों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के कारण वेतन रोक दिया गया है।

दाखिल-खारिज के 75 दिनों से पुराने मामले एवं टेंप मामलों में भी इन अंचलों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहने के कारण एक्शन लिया गया। जिलाधिकारी ने हिदायत दी है राजस्व कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंचल अधिकारी अपने-अपने राजस्व कर्मचारियों पर नियंत्रण रखें तथा कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाएं। लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संपतचक में सबसे ज्यादा मामले लंबित:

नौ जून की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में दाखिल-खारिज के 15,749 आवेदन लंबित थे। इस दिन तक 98.37 प्रतिशत मामले निष्पादित किए जा चुके थे।

दुल्हिन बाजार, घोसवरी, पटना सिटी, खुसरूपुर एवं पालीगंज का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि मनेर, दीदारगंज, फुलवारीशरीफ, दानापुर एवं संपतचक का प्रदर्शन इस दौरान खराब रहा। इसी तरह 75 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों में सबसे ज्यादा संपतचक में 431, दीदारगंज में 223, बिहटा में 161 और फुलवारीशरीफ में 121 मामले लंबित थे।

अथमलगोला, घोसवरी, खुसरूपुर, मनेर, पंडारक और पाटलिपुत्र अंचलों में ऐसे मामले शून्य थे। परिमार्जन प्लस में दीदारगंज, बिहटा, संपतचक में 20 प्रतिशत से ज्यादा मामले लंबित थे।

पंडारक, बख्तियारपुर, बाढ़, दनियावां, बिक्रम, पालीगंज, खुसरूपुर एवं अथमलगोला में 10 प्रतिशत से कम मामले पेंडिंग पाए गए। ऑनलाइन जमाबंदी उपलब्ध नहीं होने पर परिमार्जन प्लस के तहत भी दीदारगंज में करीब 50 प्रतिशत मामले पेंडिंग पड़े थे, जबकि अथमलगोला में यह आंकड़ा दो प्रतिशत से भी कम था।

14,56,689 जमाबंदी की आधार सीडिंग पूरी:

आधार सीडिंग की बात करें तो पटना जिले में 14,56,689 जमाबंदी की आधार सीडिंग की जा चुकी है। यह कुल संख्या 83.47 प्रतिशत है। करीब 2.88 लाख की आधार सीडिंग अभी बाकी है। कई अनुमंडलों में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग की जा चुकी है, लेकिन कई अंचल लक्ष्य से काफी दूर हैं। इनमें शहरी क्षेत्र ज्यादा पीछे चल रहे हैं।

सदर अंचल में अबतक महज 6.04 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका है। पालीगंज ने जहां शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है तो मसौढ़ी भी काफी करीब है। सदर अनुमंडल सबसे खराब स्थिति में है। यहां 60 प्रतिशत काम भी नहीं हुआ है।

75 दिनों से ज्यादा सबसे से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों में पिछड़े अंचल:

  • संपतचक-431
  • दीदारगंज-223
  • बिहटा-161
  • फुलवारीशरीफ-121

75 दिनों से ज्यादा सबसे से लंबित दाखिल-खारिज इन अंचलों में शून्य:

अथमलगोला, घोसवरी, खुसरूपुर, मनेर, पंडारक, पाटलिपुत्र

जमाबंदी में सुधार के लंबित सबसे ज्यादा मामले दीदारगंज में:

अंचल लंबित मामले (%)
दीदारगंज 30.81
बिहटा 24.21
संपतचक 20.39
नौबतपुर 18.43
दानापुर 18.36
पाटलिपुत्र 17.67
मोकामा 17.37
पुनपुन 17.02

जमाबंदी में सुधार के लंबित सबसे कम मामले अथमलगोला में:

अंचल लंबित मामले (%)
अथमलगोला 2.16
खुसरूपुर 6.27
पालीगंज 6.37
बिक्रम 6.98
दनियावां 6.99
बाढ़ 7.47

जमाबंदी की आधार सीडिंंग में इन अंचलों ने पूरा किया लक्ष्य:

मनेर, बिक्रम, दुल्हिन बाजार, धनरुआ, अथमलगोला

जमाबंदी की आधार सीडिंंग में ये अंचल लक्ष्य के करीब:

अंचल लंबित मामले (%)
पालीगंज 99.96
मसौढ़ी 99.76
पुनपुन 99.58
फुलवारीशरीफ 99.36
नौबतपुर 98.97
बख्तियारपुर 98.16

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।