विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ घाट पर जाने से पहले नोट कर लें ये नंबर, इमरजेंसी में आएंगे काम

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

पटना जिला प्रशासन ने छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। व्रतियों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जिला प्रशासन ने छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

  2. आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण संपर्क नंबर जारी किए गए।

  3. चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर गंगा घाटों-तालाबों पर अर्घ्य देने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों से लेकर वहां तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों पर रोशनी, बैरिकेडिंग, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

भीड़ नियंत्रण व सुगम आवागमन के लिए यातायात का रूट प्लान भी तैयार है। ऐसे में व्रतियों-श्रद्धालुओं के लिए जरूरी है कि घर से निकलने से पहले आपातकालीन संपर्क नंबर मोबाइल में सुरक्षित कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा लगातार घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को लगातार घूमते हुए अपने क्षेत्र में निगरानी का निर्देश दिया गया है।

बिजली गुल होने पर भी नहीं छाएगा अंधेरा

घाटों और वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है। शाम-रात में श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए जेनरेटर को भी चालू हालत में रखने का निर्देश दिया गया है ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी अंधेरा नहीं हो।

घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ तैनात रहेंगी। घाटों पर मेडिकल टीम को आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

सर्पदंश की आशंका को देखते हुए एंटी स्नेक वेनम भी उपलब्ध रहेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए विस्तृत यातायात रूट प्लान लागू रहेगा। इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों को किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई व मदद उपलब्ध कराने को कहा गया है।

कैसी भी हो समस्या, इन नंबरों से मिलेगी उपलब्ध

-जिला नियंत्रण कक्ष : 0612-2219810, 0612-2219234
-जिला नियंत्रण कक्ष मोबाइल : 9431800675
-पुलिस नियंत्रण कक्ष : 112
-पुलिस नियंत्रण कक्ष मोबाइल : 9031825979
-पटना सिटी नियंत्रण कक्ष : 0612-2631813
-जिला आपदा शाखा : 0612-210118
-आपदा शाखा नियंत्रण कक्ष : 08235449748

आपदा एवं अग्निशमन सेवा

- आपदा प्रबंधन : 1070
-अग्निशमन सेवा : 101
-एंबुलेंस : 102, 108

अनुमंडलवार संपर्क नंबर 

-बाढ़ : 9473191204
-दानापुर : 9473191201
-मसौढ़ी : 9473191203
-पालीगंज : 9955235666

मदद में देरी हो तो इन अधिकारियों को करें फोन

-जिलाधिकारी : 9473191198
-एडीएम, आपदा : 9473267390
-एसएसपी : 9031825812
-एसपी, ट्रैफिक : 9031825817
-सिविल सर्जन : 9470003600

चिकित्सकीय आपात में घुमाएं ये नंबर 

अस्पताल संपर्क नंबर
पीएमसीएच कंट्रोल रूम 0612-2300080
पीएमसीएच अधीक्षक 9470003549
पीएमसीएच प्राचार्य 9470003552
आइजीआइएमएस 9473191807, 0612-2297099
पटना एम्स 9470702184, 0612-2451070
न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल 9470003587
राजवंशी नगर एलएनजेपी अस्पताल 9431022000
बिहार स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।