विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

77वां गणतंत्र दिवस : पटना गांधी मैदान से विधानसभा तक लहराया तिरंगा, सुरक्षा घेरे में गूंजा राष्ट्रगान

Published: Mon, 26 Jan 2026 09:21 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 26 Jan 2026 09:38 AM (GMT+05:30)

Gandhi Maidan Flag Hoisting पटना में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। राज्यपाल मो. आरिफ खान ने गांधी मैदान में ...और पढ़ें

गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा

गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा

HighLights

  1. राज्यपाल ने गांधी मैदान में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।

  2. 21 टुकड़ियों की परेड और 12 विभागों की झांकियां निकलीं।

  3. पटना में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

डिजिटल डेस्क, पटना। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और संवैधानिक गरिमा के साथ मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां सुबह 9 बजे राज्यपाल मो. आरिफ खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

r day 1

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद 21 टुकड़ियों की भव्य परेड निकाली गई, जिसमें पुलिस, होमगार्ड और अन्य बलों ने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया।

r day 2

गणतंत्र दिवस समारोह की खास पहचान बनीं राज्य सरकार के 12 विभागों की झांकियां, जिनमें विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधारों की झलक दिखाई गई। झांकियों ने बिहार की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

r day 3

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। गांधी मैदान और आसपास के इलाकों को चार सेक्टर में विभाजित किया गया था। करीब 136 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई, जबकि महिला बल, लाठी बल और अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी विशेष रूप से लगाया गया। पूरे क्षेत्र पर 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।

r day 4

गांधी मैदान के साथ-साथ सत्ता के केंद्रों में भी तिरंगा फहराया गया। बिहार विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया, जबकि विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

r day 5

राज्यभर में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 77वें गणतंत्र दिवस ने एक बार फिर लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।