विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अब छोटू सिलिंडर के लिए एजेंसी में नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन गैस बुक कर सकेंगे उपभोक्ता

Published: Sat, 09 May 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब छोटू सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब छोटू सिलिंडर की बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और घर बैठे आसानी से छोटू सिलिंडर बुक कराया जा सकेगा।

तेल कंपनियों की ओर से 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर की मांग लगातार बढ़ने के बाद इसकी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और सरल बनाया गया है। अब उपभोक्ता मोबाइल ऐप, वेबसाइट, व्हाट्सएप और काल सेंटर के माध्यम से भी छोटू सिलिंडर बुक करा सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, छोटू सिलिंडर खासकर छोटे परिवार, किरायेदार, छात्र, मजदूर और अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। कम वजन होने के कारण इसे ले जाने में भी आसानी होती है।

गैस एजेंसियों का कहना है कि डिजिटल सुविधा बढ़ने से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और तेज सेवा मिल रही है। आने वाले दिनों में छोटू सिलिंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था को भी और मजबूत किया जाएगा।

ऐसे करें बुकिंग

  • गैस कंपनी के मोबाइल एप पर लॉगिन करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन करें
  • ‘पांच किलो सिलिंडर’ या ‘छोटू सिलिंडर’ विकल्प चुनें
  • आनलाइन भुगतान या कैश आन डिलीवरी का विकल्प चुनें
  • बुकिंग के बाद डिलीवरी की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी

इन माध्यमों से भी होगी बुकिंग

  • व्हाट्सएप चैट सेवा
  • आइवीआरएस काल सुविधा
  • अधिकृत गैस एजेंसी
  • कंपनी की वेबसाइट
  • उपभोक्ताओं को होगा फायदा
  • लंबी लाइन से राहत
  • तुरंत बुकिंग और ट्रैकिंग सुविधा
  • छोटे परिवारों के लिए किफायती विकल्प
  • कम जगह में आसानी से उपयोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।