विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, फतुहा में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर

Published: Mon, 25 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Patna Road Accident वाहन चालकों में गति सीमा का उल्लंघन और गलत दिशा में परिचालन करने की प्रवृत्ति सुधर नहीं ...और पढ़ें

Patna News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, फतुहा में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर
Patna News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, फतुहा में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर

HighLights

  1. बिहटा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से आटो चालक की मौत हो गई
  2. फतुहा में कार और ट्रक की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत

जागरण टीम, बिहटा/पटना। वाहन चालकों में गति सीमा का उल्लंघन और गलत दिशा में परिचालन करने की प्रवृत्ति सुधर नहीं रही है। रविवार को बिहटा और फतुहा थाना क्षेत्रों में आमने-सामने की टक्कर की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

बिहटा में जहां अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से आटो चालक की मौत हो गई, वहीं फतुहा में कार और ट्रक की सीधी टक्कर में दो लोग मर गए। कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। शनिवार की भोर में बिहटा में ही दो कारों के भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई थी।

लगातार हो रहे हादसों के बाद भी वाहन चालक गति पर ब्रेक नहीं लगा रहे और न ही रांग साइड से चलना छोड़ रहे हैं। ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि स्पीड गन से गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर समन किया जा रहा है।

गलत दिशा में परिचालन करने वालों पर भी कार्रवाई जारी है। ट्रैफिक पुलिस समय-समय जागरूकता अभियान चलाती है। चालकों को मोटरयान अधिनियम का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार बिहटा थाना चौक के समीप पीताम्बर नगर में आटो को टक्कर मारने के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में आटो चालक की मौत हो गई, जिसकी पहचान अमहारा के सिकरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ टेंगर (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

बताया जाता है कि धर्मेंद्र सड़क किनारे आटो लगाकर पंक्चर बनवा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। लोग पीछा करने लगे तो आरोपित वाहन छोड़ कर भाग निकला। इधर, धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशिक्षु एएसपी दीक्षा भंवरे ने बताया कि आरोपित चालक की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

फतुहा हादसे में तीन की हालत गंभीर

फतुहा- दनियावां एनएच पर शनिवार की देर रात गैस सिलेंडर लदे ट्रक और कार की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत अभी गंभीर बनी है। जख्मी लोगों का उपचार एनएमसीएच में चल रहा है।

मृतकों में सूरज यादव और मनीष कुमार शामिल हैं, जबकि सीताराम, गुड्डू कुमार एवं धर्मेश कुमार उपचाराधीन हैं। कार सवार सभी लोग मिर्जापुर नोहटा मोहल्ले के रहने वाले हैं।

बताया जाता हैकि सूरज और मनीष सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। दोनों मिलनसार स्वभाव के थे। रविवार को उनके शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें - 

BJP List: भाजपा ने बिहार में उम्मीदवारों का किया एलान, चौबे का काटा टिकट तो गिरिराज पर जताया भरोसा, देखें लिस्ट

Bihar Politics: बिहार की वो सीटें, जहां नीतीश कुमार को मिली सीधी चुनौती, क्या इस बार 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।