Move to Jagran APP

पाटलिपुत्र लोकसभाः पिछले दो चुनाव में 11% अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा, देखें आंकड़े

लोकसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए ग्रामीण महिलाएं जागरूक हुई हैं। ये वोट देने में पुरुषों से आगे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 09:37 AM (IST)
पाटलिपुत्र लोकसभाः पिछले दो चुनाव में 11% अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा, देखें आंकड़े
पाटलिपुत्र लोकसभाः पिछले दो चुनाव में 11% अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा, देखें आंकड़े

पटना, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए ग्रामीण महिलाएं जागरूक हुई हैं। बीते दो लोकसभा चुनावों के आंकड़े बता रहे हैं कि पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की हिस्सेदारी 11 फीसद तक बढ़ी है। पाटलिपुत्र संसदीय सीट के लिए 2014 में हुए मतदान में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी सात फीसद कम थी।

loksabha election banner

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए बीते चुनाव में लगभग 9.75 लाख वोट पड़े थे, जिसमें 4.23 लाख महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के मुताबिक पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में 2009 में 15 लाख 22 हजार 997 मतदाता थे, जिसमें महिलाओं की संख्या सात लाख सात हजार 387 थी। वर्ष 2014 में 17 लाख 32 हजार 448 वोटरों में महिलाओं की संख्या 8 लाख 800 थी। 2009 के चुनाव में पाटलिपुत्र लोकसभा के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 41.30 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें 46.16 फीसद पुरुष और 35.57 प्रतिशत महिलाएं शामिल हुई थीं।

फुलवारीशरीफ विधानसभा में रही सर्वाधिक बढ़त
वर्ष 2014 के चुनाव में 56.30 फीसद वोट पड़े जो 2009 की तुलना में लगभग 15 फीसद अधिक थे। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 46.16 फीसद से बढ़कर 59.21 प्रतिशत और महिलाओं की हिस्सेदारी 35.57 से बढ़कर 52.86 फीसद पहुंच गई। महिलाओं के मतदान प्रतिशत में 17 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया था। मतदान प्रतिशत में सर्वाधिक बढ़त फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में रही। 2009 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 71 हजार अधिक मतदान 2014 में हुआ। पिछले चुनाव के लिहाज से महिलाओं की भागीदारी 34 हजार अधिक रही थी।

महिलाओं का मतदान प्रतिशत

विस  - वर्ष 2009 - वर्ष 2014

फुलवारी- 42.18   - 56.12

मसौढ़ी- 43.38     - 53.86

दानापुर - 37.23     -48.94

मनेर   - 43.11    - 54.67

पालीगंज- 38.19    - 52.23

बिक्रम- 43.31     - 51.83

महिलाओं ने कहां बनाई बढ़त

विस- वर्ष-2009 वर्ष-2014- बढ़त

मसौढ़ी- 50724-78987 - 28263

बिक्रम- 44716-67426- 22710

फुलवारी-42399-77150 -34751

दानापुर-36380 -67463- 31083

मनेर- 41594 -71502- 29908

पालीगंज- 36157-60769-24612

कुल मतदान का आंकड़ा

विस-  वर्ष2009-वर्ष 2014- बढ़त

मसौढ़ी -121658-176205- 54547

बिक्रम -110796-158785- 47989

पालीगंज- 89367-136374-47007

दानापुर-95176-159668 -64492

फुलवारी-106907-178482-71575

मनेर -105034 -165947- 60913


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.