Move to Jagran APP

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी का एकेडमिक कैलेंडर, नवंबर में परीक्षा के साथ परिणाम भी होगा जारी

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीजी का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। 2020-22 सत्र की थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तीन नवंबर से आरंभ कर 10 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। फरवरी 2023 तक पीजी के सभी सत्र नियमित कर लिए जाएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2022 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 06:01 PM (IST)
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी का एकेडमिक कैलेंडर, नवंबर में परीक्षा के साथ परिणाम भी होगा जारी
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने पीजी के विलंब चल रहे सत्र को दुरुस्त करने के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत 2020-22 सत्र की थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तीन नवंबर से आरंभ कर 10 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। परिणाम 18 नवंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। इस बाबत छात्र कल्याण संकायध्यक्ष प्रो. एके नाग ने बताया कि कुलपति प्रो. आरके सिंह के निर्देश के आलोक में फरवरी 2023 तक पीजी के सभी सत्र नियमित कर लिए जाएंगे। पीजी के एकेडमिक कैलेंडर में दिसंबर 2024 तक होने वाली सभी परीक्षा व परिणाम की घोषणा कर दी गई है। छात्रों को 75 प्रतिशत कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस बाबत सभी प्राचार्यों एवं पीजी विभागाध्यक्षों को भी निर्देशित किया गया है।

loksabha election banner

पीजी सत्र : 2020-22 थर्ड सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : 07-सितंबर 2022

इंटरनल असेसमेंट : 29-30 सितंबर

कक्षा समापन : 22 अक्टूबर

परीक्षा आरंभ : तीन नवंबर

परीक्षा समापन : 10 नवंबर

परिणाम प्रकाशन : 18 नवंबर

पीजी सत्र : 2020-22 फोर्थ सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : 11 नवंबर 2022

इंटरनल मूल्यांकन : 17, 18 जनवरी 2023

कक्षा समापन : 19 जनवरी

परीक्षा आरंभ : 23 जनवरी

परीक्षा समापन : 31 जनवरी

परिणाम प्रकाशन : 10 फरवरी।

पीजी सत्र 2021-23 सेकेंड सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : सात सितंबर

इंटरनल मूल्यांकन : 20, 21 अक्टूबर

कक्षा समापन : 22 अक्टूबर

परीक्षा आरंभ : तीन नवंबर

परीक्षा समापन : 10 नवंबर

परिणाम प्रकाशन : 18 नवंबर

पीजी सत्र 2021-23 थर्ड सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : 11 नवंबर 2022

इंटरनल मूल्यांकन : 17,18 जनवरी 2023

कक्षा समापन : 19 जनवरी

परीक्षा आरंभ : 23 जनवरी

परीक्षा समापन : 31 जनवरी

परिणाम प्रकाशन : 10 फरवरी

पीजी सत्र 2021-23 फोर्थ सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : एक फरवरी 2023

इंटरनल मूल्यांकन : 28, 29 अप्रैल 2023

कक्षा समापन : 30 अप्रैल

परीक्षा आरंभ : तीन मई

परीक्षा समापन : 12 मई

परिणाम प्रकाशन : 31 मई

पीजी सत्र 2022-24 प्रथम सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : 12 अक्टूबर 2022

आंतरिक मूल्यांकन : 29,30 दिसंबर

कक्षा समापन : 31 दिसंबर

परीक्षा आरंभ : पांच जनवरी 2023

परीक्षा समापन : 11 जनवरी 2023

परिणाम प्रकाशन : 21 जनवरी

पीजी सत्र 2022-24 सेकेंड सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : 12 जनवरी 2023

आंतरिक मूल्यांकन : 20,21 अप्रैल

कक्षा समापन : 22 अप्रैल

परीक्षा आरंभ : दो मई

परीक्षा समापन : 10 मई

परिणाम प्रकाशन : 31 मई

पीजी सत्र 2022-24 थर्ड सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : एक जुलाई 2023

आंतरिक मूल्यांकन : 28, 29 नवंबर

कक्षा समापन : 30 नवंबर

परीक्षा आरंभ : चार दिसंबर

परीक्षा समापन : 15 दिसंबर

परिणाम प्रकाशन : 24 दिसंबर

पीजी सत्र 2022-24 फोर्थ सेमेस्टर

कक्षा आरंभ : दो जनवरी 2024

आंतरिक मूल्यांकन : 19, 20 अप्रैल

कक्षा समापन : 22 अप्रैल

परीक्षा आरंभ : दो मई

परीक्षा समापन : 10 मई

परिणाम प्रकाशन : 31 मई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.