विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल, कॉलेज, चौड़ी सड़कें और साफ पानी…, पटना के पास नए शहर में मिलेंगी ये सुविधाएं

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:54 PM (IST)

राज्य सरकार पटना पर बढ़ती आबादी के दबाव को कम करने के लिए पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित कर रही ...और पढ़ें

पाटलि‍पुत्र टाउनश‍िप में होंगी अत्‍याधुनिक सुविधाएं। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पाटलि‍पुत्र टाउनश‍िप में होंगी अत्‍याधुनिक सुविधाएं। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. पटना पर आबादी का दबाव कम करने हेतु टाउनशिप।

  2. चौड़ी सड़कें, अस्पताल, कॉलेज जैसी आधुनिक सुविधाएं।

  3. वर्ष 2047 तक विकसित करने का है लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी पटना पर बढ़ती आबादी के दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप (Patliputra Greenfield Township) विकसित करने की पहल कर चुकी है।

इस टाउनशिप में लोगों को एक ही जगह पर बेहतर सड़क, बिजली, पीने का साफ पानी, जल निकासी, अस्पताल, कालेज और खेलकूद व मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी।

20 वर्षों में व‍िकस‍ित हो जाएगी टाउनश‍िप 

सरकार का लक्ष्य इस नए शहर को वर्ष 2047 तक विकसित करने का है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, प्रस्तावित टाउनशिप में शहरी सुविधाओं का विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा।

चौड़ी सड़कें, बिजली की बेहतर व्यवस्था और पानी की निकासी के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही आधुनिक अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके अलावा खेलकूद और मनोरंजन के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर जीवनशैली के अनुकूल वातावरण मिल सके।

टाउनश‍िप में होंगी आधु‍न‍िक सुविधाएं 

इससे लोगों को इलाज और पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। टाउनशिप का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में है। इसकी परिधि में दो नगर निकाय, नौ प्रखंड और 274 गांव शामिल हैं।

करीब 66 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर इसके विकास की योजना बनाई गई है। अगले दो दशकों में इसे विकसित करने का लक्ष्य है।

टाउनशिप के मास्टर प्लान के प्रारूप पर लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके बाद मिले सुझावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी की सरकार राज्‍य में कई टाउनश‍िप निर्माण का एलान क‍िया है। इसकी प्रक्र‍िया भी शुरू हो गई है। 

यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र टाउनशिप बनेगी बिहार का नया आर्थिक हब, तैयार होगा मास्टर प्लान; 28 सितंबर तक प्रस्ताव