मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर अब रात में भी पटना एयरपोर्ट से उड़ान
विमान यात्रियों के लिए यह काम की खबर है। अब वे पटना एयरपोर्ट पर मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर रात में भी उड़ान भरने सकेंगे। पटना हवाई अड्डे से ऐसी करीब 51 उड़ान की योजना है।
By Edited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 11:03 PM (IST)
पटना [चद्रशेखर]। मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर रात में भी पटना एयरपोर्ट पर अब विमान लैंड करेंगे। पटना एयरपोर्ट से 51 विमान उड़ान भरेंगे तथा चार नई उड़ानों के लिए जेट एयरवेज तैयार हैं। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 25 मार्च से रात में भी विमानों की उड़ान और लैंडिंग शुरू हो जाएगी।
कुल 51 विमान आएंगे और जाएंगे। 25 मार्च के बाद गुवाहाटी, जयपुर, पुणे, वाराणसी, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। अभी 37 विमान सेवा दे रहे हैं। 25 मार्च से पटना एयरपोर्ट से रात में विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी। तकनीकी भाषा में इसे रेड आइ फ्लाइट्स कहा जा सकता है।
सबसे पहले जेट एयरवेज ने पुणे से पटना के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। रात में पुणे से पटना पहुंचने वाला यह पहला विमान होगा। इंडिगो की तरफ से भी एक दर्जन से अधिक विमानों के उड़ान भरने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें गुवाहाटी से सीधी उड़ान सेवा शामिल है।
रेड आइ फ्लाइट के तहत भी इंडिगो की ओर से बेगलुरु व मुंबई की नई फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गो एयर एव स्पाइस जेट भी कतार में हैं। इसके अलावा कई नई विमान कंपनिया भी पटना एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दे चुकी हैं।
जेट एयरवेज पुणे-पटना-पुणे, बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु एव मुंबई-पटना-मुंबई विमान सेवा शुरू करने जा रही है। जेट एयरवेज की फ्लाइट सख्या 9डब्लू 3539 पुणे से रात में 11 बजे उड़ान भरेगी और नॉन स्टॉप 1.20 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह 3540 नबर बनकर रात में ही 2.50 बजे पुणे के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 5 बजे पुणे पहुंच जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें