Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में उपचुनाव के ठीक पहले पशुपति पारस की पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, 14 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 09:56 AM (IST)

    Bihar Politics News Hinndi बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव है। इससे पहले पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा (RLJP) ने बड़ा फैसला लिया है। प्रिंस राज फिर प्रदेश अध्यक्ष और केशव सिंह को प्रधान महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा चौदह महासचिव और आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा चंदन सिंह और मनीष आनन्द को प्रवक्ता बनाया गया है।

    Hero Image
    राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) की नई प्रदेश कमेटी घोषित कर दी गई है। प्रिंस राज फिर प्रदेश अध्यक्ष व केशव सिंह को प्रधान महासचिव बनाए गए हैं।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह एवं प्रिंस राज पासवान के बीच हुई बैठक में नई प्रदेश कमेटी का पुर्नगठन किया गया। इसमें चौदह महासचिव और आठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधान पार्षद भूषण कुमार को प्रदेश संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष, संजीव रंजन, बिजूल सिंह, रामानन्द यादव, कृष्ण बिहारी सिंह, माधव सिंह, देव कुमार सिंह, रंजीत कुमार एवं राजाराम पासवान को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

    इन नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी

    कन्हैया कुमार सिंह, राजेश सिंह, शिवनाथ पासवान, चंदन गांधी, नंदकिशोर केसरी, दशरथ पासवान, राजेन्द्र विश्वकर्मा, तपेश्वर पासवान, दिग्विजय चौरसिया, सुनील सिंह, चंदन कुमार, रमेश सिंह, अभितोष सिंह एवं मो. मासूम को महासचिव, विष्णुदेव मंडल को प्रदेश सचिव, मुंगेरी पासवान, राधाकान्त पासवान, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेश सिंह निषाद, मो. इदरिश को संगठन सचिव, चंदन सिंह और मनीष आनन्द को प्रवक्ता बनाया गया है।

    स्मिता शर्मा को महिला प्रकोष्ठ, उपेन्द्र यादव को युवा प्रकोष्ठ, राजू राजवीर को तकनीकी प्रकोष्ठ, डा. सुमन को चिकित्सा प्रकोष्ठ, विजय दास को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, रविशंकर सिंह को पंचायती राज प्रकोष्ठ, परवेज खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, दीनबंधु मिश्रा को अधिवक्ता प्रकोष्ठ एवं गोनेलाल मंडल को सहकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

    24 नवंबर से 22 दिसंबर तक जदयू का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

    जदयू 24 नवंबर से 22 दिसंबर तक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसके लिए पांच टीमें बनी हैं। प्रत्येक टीम में नौ-नौ नेता हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिलास्तरीय सम्मेलन के लिए गठित टीमों का नेतृत्व क्रमश: जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय झा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह खुद करेंगे।

    शनिवार और रविवार को अलग-अलग जिलों में जिलास्तरीय सम्मेलन होगा। 22 दिसंबर को पटना में जिलास्तरीय सम्मेलन के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 243 विधानसभा सीटों में 173 पर एनडीए को बढ़त मिली थी।

    वहीं, महागठबंधन की बढ़त मात्र 63 सीटों पर थी। इसे ध्यान में रख 2025 के विधानसभा चुनाव में हमें इससे भी बड़ी जीत हासिल करनी है। हम 225 सीटों के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।

    इन सम्मेलनों के माध्यम से एनडीए की चट्टानी एकता का संदेश नीचे तक पहुंचाना है। भ्रम फैलाने वालों, झूठ का बाजार लगाने वालों और बिना काम किए क्रेडिट लेने वालों का हिसाब जनता खुद करेगी।

    यह भी पढ़ें-

    दीवाली बाद नीतीश सरकार ने युवाओं को दे दी एक और खुशखबरी, 4500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी; पढ़ें डिटेल

    चौंका देगी प्रशांत किशोर की चुनावी फीस, बताया रणनीति बनाने के लिए पार्टियों से कितने लेते थे पैसे