विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

... तो सोनिया गांधी को गिरफ्तार क्‍यों नहीं करते, पूर्णिया सांसद पप्‍पू यादव का सरकार पर तीखा हमला

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:23 AM (IST)

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोनिया गांधी के विदेशी फंड आरोपों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि ...और पढ़ें

HighLights

  1. सोनिया गांधी के विदेशी फंड आरोपों पर सरकार को घेरा।

  2. 12 साल में कार्रवाई न होने पर केंद्र से तीखे सवाल।

  3. आरोपों को जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास विदेशी फंड होने के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सोनिया गांधी के पास विदेशी फंड होने के आरोप सही हैं तो पिछले 12 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद सरकार ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पास सीबीआई, ईडी, आईबी और अन्य जांच एजेंसियां हैं। तो फिर गिरफ्तार क्‍यों नहीं करते। कोर्ट क्‍यों नहीं जाते। 

उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाकर और मीडिया में बहस कराकर लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

'विदेशी फंड है तो गिरफ्तार क्यों नहीं करते?'

पप्पू यादव ने कहा कि यदि सोनिया गांधी के पास विदेशी फंड होने की जानकारी है तो सरकार ने पिछले 12 वर्षों में कार्रवाई क्‍यों नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों और जनता के आक्रोश को दूसरे मुद्दों की ओर मोड़ने के लिए इस तरह के नैरेटिव तैयार करती है।

पप्पू यादव ने इसे मीडिया ट्रायल बताते हुए कहा कि इससे जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। इसे देश की जनता समझ चुकी है। 

जेन जी और जेन अल्फा के आंदोलनों पर भी उठाए सवाल

सांसद ने अपने बयान में जेन जी और जेन अल्फा के आंदोलनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी इन आंदोलनों के पीछे एलन मस्क के पैसे होने की बात कही जाती है।

लेकिन एलन मस्‍क उन्‍हें पीएम मानने को तैयार ही नहीं हैं। पप्पू यादव ने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता के मुद्दों पर कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है। 

उसकी नीतियां संविधान तथा आम आदमी के हितों के लिए खतरा हैं। उन्होंने सरकार को सनातन, लोकतंत्र और मानवता के विरुद्ध बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

मोदी जहां गए, वहां की सरकार चली गई

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए होर्मुज क्षेत्र और चीन से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। साथ ही श्रीलंका, नेपाल, इजरायल और अमेरिका का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां-जहां गए, वहां सरकार चली गई। 

अब भारत की बारी है। इन्‍हें जाना ही होगा। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान तथा आम आदमी के लिए खतरा बन गए हैं। उनके अनुसार, इस राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।