Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pappu Yadav: पप्पू ने कांग्रेस के साथ 'दोस्ती' की, मगर वो भी अधूरी..! 15 दिनों बाद हुआ इस बात का खुलासा

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 07:39 PM (IST)

    पप्पू यादव ने 20 मार्च को कांग्रेस में अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कर लिया था। उन्होंने यह कहा था कि वह तन-मन-धन से कांग्रेस के साथ हैं। वहीं कुछ दिनों बाद समीकरण बदले और उन्होंने निर्दलीय ही पूर्णिया लोकसभा सीट से पर्चा भर दिया। अब सवाल ये है कि क्या कांग्रेस पप्पू यादव पर किसी तरह का एक्शन ले सकती है?

    Hero Image
    पप्पू ने कांग्रेस के साथ 'दोस्ती' की, मगर वो भी अधूरी..! 15 दिनों बाद हुआ इस बात का खुलासा

    राज्य ब्यूरो, पटना। Pappu Yadav Purnea Lok Sabha Seat पप्पू यादव की इस समय पूरे बिहार में चर्चा हो रही है। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भरने वाले पप्पू यादव ने कांग्रेस को भी झटका दे दिया है।

    महज 15 दिन पहले पप्पू ने कांग्रेस में अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय किया था, लेकिन अब पप्पू ने अपनी राह कहीं ना कहीं कांग्रेस से अलग कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने भी कह दिया है कि उन्होंने पप्पू यादव को नामांकन के लिए नहीं कहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या पप्पू पर एक्शन लेगी कांग्रेस?

    ऐसे में सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस पप्पू यादव पर एक्शन ले सकती है? तो इसका जवाब है 'नहीं'।

    दरअसल, 20 मार्च को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव ने खुद आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है।

    15 दिनों बाद हुआ इस बात खुलासा

    वास्तविकता यह है कि पप्पू ने अभी नियमानुसार कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है। अपेक्षा व आवश्यकतानुसार आलाकमान को प्रदेश कांग्रेस की ओर से सूचनाएं दी जाती हैं। सूचनाएं आज भी साझा हो रहीं। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व का जैसा निर्देश होगा, वैसी पहल होगी।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: क्या नीतीश फिर मारेंगे 'पलटी'? RJD नेता ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- मुख्यमंत्री जी कल...

    ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: पप्पू का लालू को चैलेंज! बीमा के खिलाफ भर दिया पर्चा, अखिलेश बोले- मैंने उनको...