विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मां शांति प्रिया का दर्द, बोलीं- क्या सांसद की कोई इज्जत नहीं?

Published: Tue, 10 Feb 2026 08:31 AM (IST)

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर उनकी मां शांति प्रिया ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव की मां शांति प्रिया ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने बेटे की तत्काल रिहाई की मांग की है।

'बिना कुछ खिलाए-पिलाए उठा ले गई पुलिस'

मधेपुरा में मीडिया से बातचीत करते हुए शांति प्रिया ने कहा, 'मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न कुछ खाने को दिया गया, न पानी। अचानक चारों ओर से घेर लिया गया और उठा ले गए।' उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कार्रवाई की गई, उससे परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

'वह सांसद है, क्या उसकी कोई गरिमा नहीं?'

उन्होंने भावुक होते हुए सवाल किया कि पप्पू यादव देश के निर्वाचित सांसद हैं। “वह एक सांसद है, लेकिन क्या उसकी कोई इज्जत, कोई गरिमा नहीं है? क्या जनप्रतिनिधि होने का कोई मतलब नहीं रह गया?” शांति प्रिया ने कहा कि कानून अपना काम करे, लेकिन सम्मान और मानवीय व्यवहार भी जरूरी है।

सरकार पर प्रताड़ना का आरोप

पप्पू यादव की मां ने सीधे तौर पर सरकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है ताकि उनके बेटे को मानसिक रूप से तोड़ा जा सके। 'मेरे बेटे को बेवजह परेशान किया जा रहा है। यह न्याय नहीं, बल्कि उत्पीड़न है,' 

तत्काल रिहाई की मांग

शांति प्रिया ने सरकार से मांग की कि पप्पू यादव को तुरंत रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई मामला है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो, लेकिन इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने जनता और समर्थकों से भी अपने बेटे के लिए न्याय की आवाज उठाने की अपील की।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। समर्थक इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कानून के तहत की गई है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

नोट: ANI के इनपुट के साथ।

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव की बेल पर ब्रेक: पूर्णिया सांसद जेल में ही रहेंगे, पटना में कोर्ट को उड़ाने की धमकी बनी वजह

यह भी पढ़ें- थोड़ी देर में पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई, गिरफ्तारी के बाद बिहार से दिल्ली तक सियासी तूफान