विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां करती थीं छठ, पंकज त्रिपाठी ने यादों के साथ दी बधाई; अक्षरा सिंह और काजल राघवानी भी भक्ति में लीन

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:05 PM (IST)

छठ पूजा की आस्था में आम से लेकर खास तक सभी डूबे हैं, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्रियां अक्षरा सिंह और काजल ...और पढ़ें

अभ‍िनेता पंकज त्रिपाठी ने दीं छठ की शुभकामनाएं।

अभ‍िनेता पंकज त्रिपाठी ने दीं छठ की शुभकामनाएं।

HighLights

  1. पंकज त्रिपाठी ने मां की छठ यादें साझा कीं, प्रकृति पूजा बताई।

  2. अक्षरा सिंह ने छठ प्रसाद के लिए नेताओं को आमंत्रित किया।

  3. काजल राघवानी ने ठेकुआ बनाते हुए तस्वीरें साझा कीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। छठ की आस्था में आम से लेकर खास तक हर कोई डूबा है। कहीं घरों में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं तो कहीं घाटों पर अर्घ्य की तैयारियां चल रही हैं।

भोजपुरी अभिनेत्रियां अक्षरा सिंह और काजल राघवानी छठ व्रत कर रही हैं तो नेताओं के घरों में भी पर्व की रौनक है। गोपालगंज निवासी बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने छठ पर्व से जुड़ी भावनाएं साझा की हैं।

पंकज त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर भोजपुरी में छठ की बधाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां छठ करती थीं। उनके लिए यह बेहद अद्भुत पर्व है और अपनी मातृभूमि से जुड़ा त्योहार भी।

उन्होंने छठ को प्रकृति की पूजा और उपासना का पर्व बताया। कहा कि इस दौरान जलाशयों में जाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है।

अभिनेता ने छठ के बहाने जलाशयों की स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह छठ के दौरान पवित्रता का ध्यान रखा जाता है, उसी तरह यदि सालभर जलाशयों को स्वच्छ और पवित्र रखा जाए तो यह बहुत अच्छी बात होगी। उनकी यह अपील पर्व की परंपरा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है।

अक्षरा सिंह ने नेताओं को दिया प्रसाद का न्योता

akshra

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी पूरे पारंपरिक अंदाज में छठी मैया की आराधना कर रही हैं। उन्होंने अपने यहां छठ का प्रसाद खाने के लिए मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं को आमंत्रित किया है। पर्व को लेकर उनके घर में भी खास तैयारी है।

वहीं, अभिनेत्री काजल राघवानी भी छठ की परंपराओं में जुटी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।

इनमें वह साड़ी पहने मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ बनाती नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों की छठ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

kajal

नेताओं के घर भी छठ की धूम

छठ की भक्ति नेताओं के घरों तक भी पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर भी पर्व की रौनक है। आस्था के इस महापर्व पर नेता, अभिनेता और आम लोग सभी छठी मैया की आराधना में जुटे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।