Move to Jagran APP

आम लोगों के लिए खुला गांधी मैदान, बच्चों और वृद्धों को छोड़ बाकी सुबह-शाम कर सकेंगे सैर

पटना की शान गांधी मैदान शुक्रवार की सुबह पांच बजे से दोबारा गुलजार हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के साथ सैर-सपाटा करते नजर आए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 08:31 AM (IST)
आम लोगों के लिए खुला गांधी मैदान, बच्चों और वृद्धों को छोड़ बाकी सुबह-शाम कर सकेंगे सैर
आम लोगों के लिए खुला गांधी मैदान, बच्चों और वृद्धों को छोड़ बाकी सुबह-शाम कर सकेंगे सैर

पटना, जेएनएन। राजधानी की शान गांधी मैदान करीब तीन महीने बाद एकबार फिर से गुलजार हो गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बंद किए गए मैदान के चार दरवाजे शुक्रवार की सुबह पांच बजे से दोबारा खोल दिए गए। अब मैदान में सुबह पांच से दस और शाम के समय चार बजे से सात बजे तक सैर किया जा सकेगा। मैदान वापस गुलजार करने से दो-तीन दिन पहले से यहां नालों की सफाई, झाड़ीनुमा घासों की कटाई की गई। बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी मैदान को खोलने से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई थी।

loksabha election banner

मॉर्निंग वॉक के साथ योग करते दिखे लोग

शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद गांधी मैदान खुला तो लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मैदान के अंदर प्रवेश दिया गया। अधिकतर लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। वहीं योग करने वाले भी दिखे। इस दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। साथ ही मास्क पहनकर ही आने वालों को मैदान में प्रवेश दिया गया।

नियमित जराया जाएगा सैनिटाइज

जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा गांधी मैदान को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। गांधी मैदान में काम करने वाले सभी कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साफ-सफाई के लिए अलग-अलग शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सीसीटीवी से निगरानी, मास्क पहनना जरूरी

गांधी मैदान में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मैदान में प्रवेश करने वाले दर्शकों की निगरानी की जा रही है। मॉर्निंग वॉकरों एवं अन्य लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। बिना मास्क पहने लोगों को गांधी मैदान के अंदर प्रवेश नहीं कराया जा रहा। तेज भ्रमण, जॉगिंग या दौडऩे के क्रम में फेसमास्क का उपयोग अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन धीरे चलने और बैठने के समय मास्क लगाना होगा।

 

एक जगह भीड़ लगाने की अनुमति नहीं

गांधी मैदान के अंदर भ्रमण के दौरान सभी व्यक्तियों को एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना होगा। किसी एक स्थल पर भीड़ नहीं लगाई जाएगी। सर्दी, खांसी या बुखार का लक्षण दिखाई देने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

थूकने पर रहेगा प्रतिबंध

घूमते समय पान, मसाला, गुटखा, तंबाकू का सेवन और थूकना वर्जित है। मैदान में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, अन्य रोगों से पीडि़त व्यक्ति एवं 10 साल से कम आयु के बच्चो को प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.