ऑनलाइन हुई खरीदारी, पकवान लाएगा स्विगी-जोमैटो
तैयारी तीज की सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखतीं हैं व्रत कोविड-19 ने बदला पर्व मनाने
तैयारी तीज की
सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखतीं हैं व्रत, कोविड-19 ने बदला पर्व मनाने का तरीका
जागरण संवाददाता, पटना : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। विशेष तौर पर पूर्वांचल और बिहार में मनाया जाने वाला यह त्योहार करवा चौथ से भी कठिन माना जाता है। करवाचौथ में जहां चाद देखने के बाद व्रत तोड़ दिया जाता है, वहीं इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं। शाम में भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, लेकिन इस बाद कोविड-19 के कारण इसका स्वरूप बदलने वाला है।
इस वर्ष गुरुवार को व्रत मनाया जाएगा। व्रत करने वाली महिलाएं इस बार तीज की खरीदारी ऑनलाइन ही की हैं। अब तरह-तरह के पकवान और मिठाई व्रत के दिन ही ऑनलाइन एप से मंगाने की तैयारी है। नई व्यवस्था को लेकर महिलाएं उत्साहित भी हैं। बोरिग रोड की रहने वाली निधि ने बताया कि भले ही शॉपिंग का तरीका बदला है, लेकिन खुशी और पूजा करने का तरीका वैसा ही रहेगा। कंकडबाग की रश्मि के अनुसार पहचान के एक दुकानदार को वीडियो कॉल कर कपड़ा मंगवा लिया। पूजा के जरूरी सामान भी ऑनलाइन ही ऑर्डर किया है। पूजा के दिन स्विगी-जोमैटो से ही पकवान मंगाएंगी। फूड एप से पहुंचेगी पूजा की मिठाई
महेंद्रू की रहने वाले पूनम ने बताया कि इस बार तीज के समय में वह घर पर अकेली हैं। दोस्तों के साथ मिलकर पूजा की तैयारी नहीं कर सकतीं। इस बार पूजा की मिठाई फूड एप से ही मंगाएंगी। दीघा की श्वेता के अनुसार यह उनकी पहली पूजा है। पहली पूजा में ही नया अनुभव मिल रहा है। नीधि ने बताया कि बुजुर्गो से पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान के बारे में पूछकर ऑनलाइन ऑर्डर किया है।