Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar Lok Sabha Election 2019 phase 7: एक बार फिर अश्विनी चौबे मैदान में, जगदानंद सिंह दे रहे चुनौती

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 18 May 2019 10:44 PM (IST)

    बक्‍सर में राजनीति के दो योद्धाओं की किस्मत का फैसला करेगी जनता। जमात और गोलबंदी की सियासत में विकास अहम मुद्दा बना हुआ है।

    Buxar Lok Sabha Election 2019 phase 7: एक बार फिर अश्विनी चौबे मैदान में, जगदानंद सिंह दे रहे चुनौती

    बक्सर, कंचन किशोर। बक्सर के मैदान में इस बार राजनीति के दो योद्धाओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर नरेंद्र मोदी के ध्वजवाहक बने हैं तो लालू प्रसाद यादव के अत्यंत करीबी व 75 साल के अनुभवी जगदानंद सिंह महागठबंधन की नैया को पार लगाने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं। सीधी लड़ाई में बहुजन समाज पार्टी के सुशील कुमार सिंह और जनतांत्रिक विकास पार्टी के अनिल कुमार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वर्ग और जमात का सहारा ले रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जात और जमात की गोलबंदी के बीच मुद्दों पर चर्चा

    जात और जमात की गोलबंदी के बीच मुद्दों पर भी जमकर चर्चा हो रही है। राजद के लोग भाजपा के सांसद से पांच साल के कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं तो भाजपा के लोग जवाब में जगदानंद के कार्यकाल पर पलटवार कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर सियासी चर्चा उफान मार रही है और सभी के पास अपने-अपने पक्ष में दमदार तर्क हैं। दिलचस्प यह कि सही-गलत का फैसला उन्हें करना है, जो सबकी सुन रहे हैं, लेकिन खुद कुछ नहीं बोल रहे। ये खामोश मतदाता ही मालिक हैं। 

    बक्सर की लड़ाइयों से होता रहा है ऐतिहासिक बदलाव 

    बहरहाल, बक्सर की लड़ाइयों से देश में ऐतिहासिक बदलाव होता रहा है। वह लड़ाई चाहे चौसा की हो या कथकौली की। चौसा में आक्रांता हुमायूं को शिकस्त मिली और शेरशाह ने हिंदुस्तान के शौर्य का परचम लहराया। कथकौली में हुई लड़ाई ने पराधीन हिंदुस्तान की बुनियाद रखी। 19 मई को होने वाला चुनाव का महत्व भी तवारीखी युद्धों से कोई कम नहीं है। इस सियासी बयार में गोलबंदी, विकास और राष्ट्रवाद के साथ मोदी फैक्टर उफान मार रहा है। बस अब वोटिंग का इंतजार है। 

    कहते हैं आंकड़े

    कुल मतदाता: 1806004

    पुरुष: 953853

    महिला: 852125

    थर्ड जेंडर: 26

    मतदान केंद्र:  

    2014 के नतीजे

    अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा): 319012

    जगदानंद सिंह (राजद): 186674

    ददन यादव (बसपा): 184788

    जीत-हार का अंतर : 132338

    2009 के नतीजे

    जगदानंद सिंह (राजद): 132614

    लालमुनी चौबे (भाजपा): 130376 

    श्यामलाल कुशवाहा (बसपा): 127145

    जीत-हार का अंतर : 2238 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप