Move to Jagran APP

जंगलों की सुरक्षा करेंगी महिलाएं, पहली बार होगा 315 का चयन

पटना। महिलाएं राज्य में हरियाली बढ़ाएंगी और जंगलों की सुरक्षा करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:10 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 08:10 PM (IST)
जंगलों की सुरक्षा करेंगी महिलाएं, पहली बार होगा 315 का चयन
जंगलों की सुरक्षा करेंगी महिलाएं, पहली बार होगा 315 का चयन

पटना। महिलाएं राज्य में हरियाली बढ़ाएंगी और जंगलों की सुरक्षा करेंगी। पहली बार फॉरेस्ट गार्ड के रूप में महिलाओं की तैनाती होने जा रही है। पहले चरण में 315 महिलाएं चयनित की जाएंगी। पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। दौड़ प्रतियोगिता की वीडियोग्राफी होगी। उद्यान गेट के अंदर सिर्फ प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा। अधिकारियों की मानें तो प्रतियोगिता समाप्त होने के कुछ दिनों के बाद परिणाम भी आ जाएगा।

loksabha election banner

फॉरेस्ट गार्ड की दौड़ प्रतियोगिता संजय गांधी जैविक उद्यान में 16, 17 व 18 अक्टूबर को होगी। 902 पदों के लिए 1804 प्रतिभागी दौड़ में भाग लेंगे। इसमें से 315 महिलाओं का चयन होगा। फॉरेस्ट गार्ड पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की रीढ़ होते हैं, लेकिन अब इनकी संख्या नगण्य हो गई है। फॉरेस्ट गार्ड की दौड़ प्रतियोगिता के लिए उद्यान लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान मॉर्निग वॉक भी बंद रहेगा।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तीनों दिनों तक उद्यान बंद करके प्रतियोगिता आयोजित कराने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इस कारण उद्यान बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को बंद रहेगा। आदेश के बाद अधिकारियों में चर्चा शुरू हो गई है। कुछ का कहना है कि अगर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती तो उद्यान को दो दिन ही बंद करना पड़ता। सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। वहीं कुछ अधिकारियों का कहना है कि तीन सोमवार को प्रतियोगिता कराई जा सकती थी। इससे उद्यान को किसी भी दिन बंद नहीं करना पड़ता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.