Move to Jagran APP

बिहार: ईद पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने किया मोहम्मद बोध का पाठ, बोले- राम तो रहीम हैं..., भाजपा पर कही ये बात

नीरज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय से दीक्षित हैं। कुंडलधारी हैं। उन्होंने भाजपा से सीधा सवाल पूछा है कि नाथ संप्रदाय के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के धार्मिक आचरण व कर्तव्य से भाजपा सहमत है अथवा नहीं?

By Arun AsheshEdited By: Yogesh SahuPublished: Sat, 22 Apr 2023 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2023 09:13 PM (IST)
पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने किया मोहम्मद बोध का पाठ, बोले- राम तो रहीम हैं..., भाजपा पर कही ये बात

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने ईद के अवसर पर शनिवार को अपने सरकारी आवास पर गुरु गोरखनाथ परंपरा के तहत नाथ रहस्य के मोहम्मद बोध का सामूहिक पाठ किया।

loksabha election banner

आसन मंत्र, गुरु वंदना, गणेश आवाहन एवं गायत्री मंत्र से पूजन प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय से दीक्षित व्यक्ति रमजान के दिनों में मोहम्मद बोध का पाठ करते हैं।

इसमें कहा गया है कि राम तो रहीम है। हिंदू के गुरु, मुस्लिम के पीर हैं। 786 बार जो पाठ करता है, उसे मनोवांछित फल मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं तो योगी मॉडल वाली भाजपा को आईना दिखा रहा हूं। नीरज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय से दीक्षित हैं। कुंडलधारी हैं।

उन्होंने भाजपा से सीधा सवाल पूछा है कि नाथ संप्रदाय के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के धार्मिक आचरण व कर्तव्य से भाजपा सहमत है अथवा नहीं?

मोहम्मद बोध के सामूहिक पाठ में जदयू के प्रवक्ता राहुल शर्मा, अभिषेक झा, जदयू नेता धीरज कुमार सिंह, आयुष कुमार, मुकेश जैन, पंकज कुमार सिंह, दीपक कुमार, कमल किशोर सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अतीक अहमद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

नीरज कुमार ने पाठ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अतीक अहमद की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा।

नीरज ने कहा कि दुर्दांत अपराधी था वो। वो रोल मॉडल है क्या? किसी जाति धर्म का अपराधी और गुंडा अगर होता है तो उसी जाति और धर्म के लोगों का वह दुश्मन होता है।

इसलिए अतीक अहमद का, भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लोग अभी मौजूद हैं, उनसे पूछे लें जो लोग कह रहे हैं कि गोली मार देंगे।

क्या-क्या बोल रहे हैं, योगी मॉडल बनना चाहते होंगे। फेक मॉडल बनिएगा? ओरिजनल सब आदमी बैठा हुआ है।

2008 में आपने समर्थन लिया न्यूक्लियर डील में। समाजवादी पार्टी के वो सांसद थे। अलग हो करके न्यूक्लियर डील में अपरोक्ष रूप से आपका समर्थन किया।

फूलपुर का लोकसभा का चुनाव, वहां निर्दलीय रह करके आपकी मदद की थी, भाजपा के उम्मीदवार को जिताने में तो भाजपा का ये चरित्र है, मुंह में राम और बगल में बड़का उस्तरा रखा रहता है।

गांधी मैदान पहुंच मुख्यमंत्री ने ईद की मुबारकबाद दी

ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंच इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद पेश की।

इमाम इदैन ने भी मुख्यमंत्री को ईद की मुबारकबाद दी और सूबे की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति और विकास की कामना की।

इससे पूर्व इदैन कमेटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता व साफा पेश किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की मुबारकबाद दी।

लोगों से गले मिलकर व हाथ मिलाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2006 से ही ईद के मौके पर वह यहां आते रहे हैं।

पिछले दो वर्ष 2020-21 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था। ईद के मौके पर यहां आकर उन्हें खुशी होती है। यहां अच्छा माहौल है।

रमजान के पवित्र महीने में लोग एक माह तक रोजा रखते हैं। इस दौरान हम अनेक जगहों पर जाते हैं। सभी लोग प्रेम के साथ इस पर्व को मनाते हैं।

आपस में प्रेम व भाईचारा का भाव बना रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम करते हैं।

चाहे किसी भी धर्म के मानने वाले हों, सभी का सम्मान करते हैं, सभी की इज्जत करते हैं। आपस में प्रेम व भाईचारा का भाव बना रहे, इसके लिए जो संभव हो प्रयास करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.