विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा रेल दुर्घटना में मारे गए बिहार के लोगों की संख्या पहुंची 36, मरने वालों में सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर के

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM (IST)

Odisha Train Tragedy बिहार से ओडिशा गई टीम ने वहां के मुख्य सचिव व विकास आयुक्त के साथ बैठक की। ...और पढ़ें

ओडिशा रेल दुर्घटना में मारे गए बिहार के लोगों की संख्या 36 पहुंची।
ओडिशा रेल दुर्घटना में मारे गए बिहार के लोगों की संख्या 36 पहुंची।

HighLights

  1. अब तक 13 शवों को उनके परिजनों को दे दिया गया है।
  2. घायलों का इलाज ओडिशा के अस्पतालों में कराया जा रहा हैै।

राज्य ब्यूरो, पटना: ओडिशा रेल दुर्घटना में मरने वालों में बिहार की लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है। मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। मालूम हो कि सोमवार को यह संख्या 21 बतायी गई थी। घायलों की संख्या 52 पर पहुंच गई है।

यहां के हैं मृतक

आपदा प्रबंधन विभाग की बुलेटिन के अनुसार मुजफ्फरपुर के नौ, मधुबनी के सात, पूर्णिया, नवादा, पश्चिम चंपारण, जमुई, दरभंगा के दो-दो, भागलपुर, बांका व पूर्वी चंपारण के चार-चार तथा समस्तीपुर के एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक 13 शवों को उनके परिजनों को दे दिया गया है।

ओडिशा के अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज

रेल दुर्घटना में घायलों में बिहार के लोगों की संख्या 52 हो गयी है। इसमें 24 लोग मुजफ्फरपुर के हैं। घायलों का इलाज ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा हैै।

बिहार से ओडिशा गई टीम ने वहां के मुख्य सचिव व विकास आयुक्त के साथ बैठक की। घायलों की चिकित्सा व्यवस्था पर उक्त बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।

ओडिशा रेल हादसे को ले समन्वय का काम पटना स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के माध्यम से किया जा रहा। आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को इस केंद्र निरीक्षण किया। जिलों के साथ-साथ इस केंद्र से अंचलों से भी समन्वय किया जा रहा।