Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Budget: अब महिलाओं को मालामाल बनाने की तैयारी, छठ पर शुरू होगी नई योजना; नीतीश सरकार ने किया बड़ा एलान

    बिहार सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में 2.5 गुना की वृद्धि की है। वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग का बजट 462.44 करोड़ था जिसे बढ़ाकर 2025-26 में 1103 करोड़ कर दिया गया है। इस राशि का उपयोग धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास इको-टूरिज्म और होटल निर्माण में किया जाएगा। छठ पूजा के दौरान धार्मिक पर्यटन योजना शुरू की जाएगी।

    By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 03 Mar 2025 09:13 PM (IST)
    Hero Image
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फ़ोटो- जागरण

    राज्य ब्यूरो, पटना। इस बार के बजट ने पर्यटन विभाग की झोली भर दी है। राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में करीब ढाई गुना की बंपर वृद्धि की है।

    पर्यटन विभाग का बजट वर्ष 2024-25 में 462.44 करोड़ रुपये था, जिसे वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर 1103 करोड़ से अधिक कर दिया गया है। स्कीम मद में राशि 420 करोड़ थी जिसे 1049 करोड़ कर दिया गया है।

    इस राशि का इस्तेमाल धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास, इको-टूरिज्म एवं होटल निर्माण आदि पर किया जाएगा। छठ पूजा के अवसर पर धार्मिक पर्यटन योजना की शुरुआत की जाएगी।

    इसका अनुभव लेने के लिए बिहार आने वाले पर्यटकों को होम स्टे के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जहां पर्यटक नजदीक से छठ पर्व की परंपरा को जान सकेंगे।

    इसके लिए भी राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। महिलाओं को पर्यटन गाइड के रूप में भी प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उनके लिए इस क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर खुल सकें।

    सारण जिले के सोनपुर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को वाराणसी के काशी विश्वनाथ कोरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

    इसके लिए मुख्य परामर्शी का चयन भी कर लिया गया है। गया जिले के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में 61.96 करोड़ से पर्यटकीय अवसंरचनाओं का विकास किया जाएगा।

    यहां खर्च होंगे 98.65 करोड़

    सहरसा के मत्स्यगंधा झील और आसपास पर्यटन सुविधा बढ़ाने पर करीब 98.65 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसी तरह इको टूरिज्म के क्षेत्र में कैमूर के करचमट को एडवेंचर हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

    बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के नए कार्यालययीावन के निमिार्ण पर 28.87 करोड़ खर्च होंगे जबकि बोधगया के समीप सीलौंजा में सात आश्चर्यों की प्रतिकृतियों के निर्माण पर 148.51 करोड़ खर्च होंगे।

    पटना में बनने वाले तीन फाइव स्टार होटलों का निर्माण भी नए वित्तीय वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है।

    होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस पड़ाव और सुल्तान पैलेस परिसर में बनने वाले पांच सितारा होटलों के निर्माण के लिए टेंडर भी प्रकाशित किया जा चुका है।

    पर्यटन विभाग का बजट

    • 462.44 करोड़ था कुल बजट वर्ष 2024-25 में
    • 1103.91 करोड़ का बजट है वर्ष 2025-26 का
    • 420 करोड़ था वर्ष 2024-25 में स्कीम मद बजट
    • 1049 करोड़ स्कीम मद में खर्च होंगे वर्ष 2025-26 में

    बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान

    बता दें कि बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। बिहार के बड़े शहरों में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, पिंक बस भी चलाई जाएंगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Budget: 1500 करोड़ बढ़ा गृह विभाग का बजट, महिला सिपाहियों को थाने के पास मिलेगा आवास

    3 फाइव स्टार होटल बनेंगे और नाले नहीं दिखेंगे, पटना को बदलने की नीतीश सरकार ने कर ली फुल प्रूफ तैयारी