अब नौ को होगी सशक्त स्थायी समिति की बैठक
पटना। आठ फरवरी को नगर आयुक्त जय सिंह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। इस कारण
पटना। आठ फरवरी को नगर आयुक्त जय सिंह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। इस कारण उन्होंने निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने में अपनी असमर्थता जताई है। चूंकि उस दिन डोर टू डोर कचरा संग्रह जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होनी है। जिसमें मेयर अफजल इमाम चाहते हैं कि नगर आयुक्त मौजूद रहें। इसलिए उन्होंने सशक्त स्थायी समिति की बैठक की तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब यह बैठक पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर आठ के बदले नौ फरवरी को होगी।
मेयर ने नगर आयुक्त को याद दिलाया है कि पांच जनवरी को डोर टू डोर कचरा संग्रह के लिए संबंधित एजेंसियों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें नगर आयुक्त शामिल नहीं हुए थे। मेयर का मानना है कि यह मुद्दा पटना के लोगों के लिए अति आवश्यक है। जिसमें नगर आयुक्त का उपस्थित होना भी जरूरी है। इसलिए उन्होंने सशक्त स्थायी समिति की बैठक को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है।