रेडियो के जरिए होगी 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई
बिहार के सरकारी स्कूलों के आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अब रेडियो के माध्यम से अपनी पढ़ाई करेंगे।
पटना। बिहार के सरकारी स्कूलों के आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अब रेडियो के माध्यम से अपनी स्कूल की पढ़ाई करेंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की स्थिति के बाद घर बैठे ही सरकारी स्कूल के बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। बच्चों के लिए कक्षावार मेटेरियल यूनिसेफ की मदद से तैयार किया जा रहा है।
संजय सिंह ने बताया कि रेडियो की पहुंच आज भी गाव-गाव तक है। ऐसे में रेडियो के माध्यम से हम हर बच्चों तक सुविधा पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दीक्षा पोर्टल की भी सुविधा सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए की गई है। सीबीएसई की तरह बिहार बोर्ड के विद्यार्थी भी दीक्षा पोर्टल से एनसीईआरटी सिलेबस से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। इस पोर्टल पर नौवीं से 12वीं तक के सारे विषयों का पूरा मेटेरियल रखा गया है। इस पर शिक्षक भी उपलब्ध हैं।
अलग-अलग समय निर्धारित
हर कक्षा के लिए समय भी अलग-अलग रहेगा। इसकी जानकारी बच्चों को एक दिन पहले रेडियो के माध्यम से दी जाएगी। ज्ञात हो कि समय से सत्र शुरू हो, इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है।
-बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने दी जानकारी
हर कक्षा के लिए समय भी रहेगा अलग-अलग निर्धारित
एक दिन पहले बच्चों को रेडियो के माध्यम से दी जाएगी जानकारी
दीक्षा पोर्टल से एनसीईआरटी सिलेबस से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं
पोर्टल पर नौवीं से 12वीं तक के सारे विषयों का पूरा मेटेरियल रखा गया है