Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election Result: बिहार में NOTA का भी रहा जलवा, दिग्गजों को इन सीटों पर पीछे छोड़ा

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 02:41 PM (IST)

    बिहार में NDA की तरह ही नोटा (NOTA) का भी जलवा रहा। प्रदेश के 40 लाेकसभा क्षेत्र में 13 सीटों पर जनता ने नोटा को तीसरे विकल्प के रूप में चुना है। उन स ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Election Result: बिहार में NOTA का भी रहा जलवा, दिग्गजों को इन सीटों पर पीछे छोड़ा

    पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। बिहार के 40 संसदीय क्षेत्र में 13 सीटों पर जनता ने नोटा (NOTA) को तीसरे विकल्प के रूप में चुना है। 'इनमें से कोई नहीं' यानी नन ऑफ द एबव (NOTA) चुनने वाले वोटर्स तीसरे नंबर पर थे। इससे साफ है कि 13 लोकसभा क्षेत्रों में कई दिग्गजों को मतदाताओं ने नकार दिया। 17वीं लोकसभा के चुनाव में जिन सीटों पर नोटा तीसरे स्थान पर रहा, उनमें कई प्रमुख सीटें भी शामिल हैं। नोटा के आगे धुरंधर निर्दलीय भी पीछे छूट गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में हाथी से आगे निकला नोटा

    जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। नोटा का बटन दबाने के मामले में जमुई बिहार में तीसरे स्थान पर रहा और जमुई संसदीय क्षेत्र में भी नोटा का स्थान तीसरा ही रहा। आलम यह कि निर्वाचित प्रत्याशी चिराग पासवान एवं निकटतम प्रतिद्वंदी भूदेव चौधरी के बाद नोटा का ही स्थान रहा और बसपा के हाथी से नोटा आगे निकल गया। 

    नोटा मामले में गोपालगंज टॉप पर रहा

    पूरे बिहार की बात करें तो नोटा का बटन सर्वाधिक गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में 51,660 मतदाताओं ने दबाया। दूसरे स्थान पर पश्चिमी चम्पारण में 45,699 तथा तीसरे स्थान पर जमुई में 39,496 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया। वैसे ईवीएम में नोटा का बटन सबसे नीचे होने के कारण भी गलती से वोट मिल जाने की संभावना रहती है। हालांकि, इस दफे मतदाताओं ने काफी सोच-समझकर और चुनाव चिह्न खोजकर बटन दबाया है।

    नोटा वाले प्रमुख लोकसभा क्षेत्र 

    गोपालगंज

    568150 (विजेता वोट)

    281716 (रनर वोट)

    नोटा : 51660

    पश्चिमी चंपारण

    603706 (विजेता वोट)

    309800 (रनर वोट)

    नोटा : 45699

    जमुई

    529134 (विजेता वोट)

    288085 (रनर वोट)

    नोटा : 39496 

    पूर्वी चंपारण 

    577787 (विजेता वोट)

    284139 (रनर वोट)

    नोटा : 22706

    अररिया 

    618434 (विजेता वोट)

    481193 (रनर वोट)

    नोटा : 20618

    कटिहार

    559423 (विजेता वोट)

    502220 (रनर वोट)

    नोटा : 20584

    दरभंगा

    586668 (विजेता वोट)

    318689 (रनर वोट)

    नोटा : 20468

    सारण

    499342 (विजेता वोट)

    360913 (रनर वोट)

    नोटा : 28267

    समस्तीपुर

    562443 (विजेता वोट)

    310800 (रनर वोट)

    नोटा : 35417

    भागलपुर 

    616724 (विजेता वोट)

    339999 (रनर वोट)

    नोटा : 31528

    आरा 

    566480 (विजेता वोट)

    419195 (रनर वोट)

    नोटा : 21825

    गया

    467007 (विजेता वोट)

    314581 (रनर वोट)

    नोटा : 30030

    नवादा

    495684 (विजेता वोट)

    347612 (रनर वोट)

    नोटा :35147

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप