Move to Jagran APP

नित्‍यानंद ने पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कार्यालय में मना विजय दिवस

पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा की जीत पर बिहार प्रदेश कार्यालय में विजय दिवस मनाया गया। होली के दूसरे दिन भी अबीर-गुलाल उड़े।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 11:18 PM (IST)
नित्‍यानंद ने पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कार्यालय में मना विजय दिवस
नित्‍यानंद ने पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कार्यालय में मना विजय दिवस

पटना [राज्य ब्यूरो]। पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' के साथ चलने वाली पार्टी है। आज कांग्रेस मुक्त भारत के साथ ही साथ कम्यूनिस्ट के भी जहां छिटपुट प्रभाव है वह भी खत्म होता दिख रहा है। शनिवार को त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ये बातें कहीं।

loksabha election banner

पूर्वोत्तर में मिली जीत के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से पार्टी मुख्यालय में विजय दिवस मनाया गया। जश्न के मौके पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और ढोल बजाकर होली मनाया। मिठाईयां बांटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में नारे भी लगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास। इस नारे के साथ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण पूर्वोत्तर राज्य से भी कांग्रेस का सफाया हो गया है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, मुख्य सचेतक अरूण सिन्हा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, राजेन्द्र सिंह,  उपाध्यक्ष देवेश कुमार, मंत्री अमृता भूषण राठौर, प्रवीण तांती, प्रवक्ता  संजय टाइगर, संतोष रंजन, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका सिंह, किरण गुप्ता, हेमलता वर्मा व बलराम सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.